फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी मंत्रिमंडल विस्तार: पश्चिम के दो विधायकों की खुली किस्मत, गन्ना मंत्री सुरेश राणा का बढ़ा कद

Thu, 22 Aug 2019 12:47 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
कैबिनेट मंत्री की शपथ लेते सुरेश राणा, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार विधायक कपिल देव अग्रवाल व विजय कश्यप - फोटो : अमर उजाला
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल का विस्तार में पश्चिमी यूपी के दो विधायकों की किस्मत खुली है। जबकि गन्ना मंत्री सुरेश राणा का कद अब और भी बढ़ गया है।

दरअसल, बुधवार को लखनऊ राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कुल 23 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। जिनमें 18 नए मंत्री सरकार में शामिल हुए। पांच मंत्रियों का कद बढ़ा, जबकि छह कैबिनेट, छह स्वतंत्र प्रभार व 11 राज्यमंत्रियों ने शपथ ली। 
विज्ञापन

2 of 5
शपथ समारोह में शामिल नेता - फोटो : अमर उजाला
पश्चिमी यूपी के शामली से थानाभवन सीट से विधायक व पूर्व प्रदेश गन्ना मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सुरेश राणा को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। बुधवार को उन्होंने शपथ ग्रहण की। मंत्री सुरेश राणा की गिनती बीजेपी के फायरब्रांड विधायकों में की जाती है। 

वहीं कैबिनेट मंत्री बनने पर उनके आवास और कार्यालय दोनों जगह जश्न का माहौल है। वहीं राजनैतिक गलियारों में चर्चा है कि उपचुनाव में पश्चिमी यूपी का प्रतिनिधित्व बढ़ाने की दिशा में बेहतर प्रयास करने के लिए उन्हें योगी मंत्रिमंडल में जगह मिली है। थानाभवन में उनके कैबिनेट में शामिल होने पर समर्थकों में खुशी का माहौल है। 

यह भी पढ़ें: योगी मंत्रिमंडल विस्तार: 18 नए मंत्री सरकार में शामिल, पांच का हुआ प्रमोशन
विज्ञापन

3 of 5
थाना भवन में समर्थकों में खुशी का माहौल - फोटो : अमर उजाला
उधर मुजफ्फरनगर से शहर विधायक कपिल देव अग्रवाल व चरथावल विधायक विजय कश्यप ने बुधवार को स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री पद की शपथ ली। वहीं जिले के दो विधायकों के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाए जाने पर समर्थकों में जश्न का माहौल है। जनपद के शिव चौक पर भाजपा समर्थकों ने मिठाई बांटकर व आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया।
 

4 of 5
मंत्री सुरेश राणा - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि इन नेताओं के मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद प्रदेश सरकार में पश्चिमी यूपी का दबदबा बढ़ा है। वहीं गन्ना राज्य मंत्री रहते हुए सुरेश राणा द्वारा विभाग में कराए गए बदलावों के लिए उनकी प्रशंसा हुई। जिसके बाद वह योगी आदित्यनाथ के करीबी मंत्रियों में गिने जाते हैं। शपथ समारोह के दौरान भी वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बगल में खड़े नजर आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गन्ना विकास राज्यमंत्री सुरेश राणा - फोटो : अमर उजाला
बेहतर कार्यो के लिए उन्हें ये प्रमोशन दिया गया है। एकतरफ यह भी माना जा रहा है ठाकुर समाज से ताल्लुक रखने वाले सुरेश राणा के जरिए भाजपा उपचुनाव के लिए पश्चिम में अपने पक्ष में माहोल तैयार कराने की कोशिश कर रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें