फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी संग दिखेंगी मेरठ की भानी 

Wed, 28 Sep 2016 07:39 PM IST
टीम डिजिटल
विज्ञापन
bhani
विज्ञापन
श्रद्धापुरी निवासी भानी सिंह बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी के साथ नजर आएंगी। भाग्यश्री प्रोडक्शन बैनर तले बन रही फिल्म ‘तेरा इंतजार’ में भानी भी एरिना नामक लड़की के रूप में अभिनय कर रही हैं। शूटिंग से समय पाकर मेरठ आई भानी सिंह ने फिल्म के बारे में जानकारी दी। 
विज्ञापन

डायरेक्टर राजीव बालिया की पहली फिल्म तेरा इंतजार में अरबाज खान, सनी लियोनी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की शूटिंग रामोजी फिल्मसिटी हैदराबाद में हो चुकी है। अगली शूटिंग कच्छ में होगी। फिल्म सालभर बाद पर्दे पर आएगी। बकौल भानी पहली हिंदी फिल्म है। डीपीएस से 12वीं करने के बाद भानी ने ग्रेजुएशन किया और कतर एयरलाइंस में एयरहोस्टेज बन गईं। लेकिन बचपन से ही अभिनय का शौक होने के कारण भानी एयरलाइंस की नौक री छोड़कर मुंबई आ गईं। मुंबई लोखंडवाला में रहकर भानी ने बैले डांस सीखा और परफार्मेंस भी दी। 
विज्ञापन

bhani - फोटो : अमर उजाला
सबसे पहले डीडी के शो में काम का मौका मिला। इसके बाद जोधा अकबर में झालावाड़ी की भूमिका निभाई। बिग मैजिक के शो रावी में भी हरियाणवी डॉन किनारी का काम किया था। तभी पहली फिल्म मां मिली। फीमेल ओरिएंट इस मूवी में भी भानी ने काम किया। अब वे तेरा इंतजार फिल्म कर रही हैं। इसके साथ उनके पास आरजीडी प्रोडक्शन की तेलगू फिल्म का ऑफर है। अपने काम को हमेशा एंजाय करने वाली भानी के पिता हरिकेश कुमार यूनियन बैंक ऑफ इंडिया कैंट ब्रांच से सेवानिवृत्त हैं। मां पूनम सिंह बीके माहेश्वरी स्कूल में टीचर हैं। बड़ी बहन नम्रता अमेरिका में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें