फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुख्यात बदमाश सुनील राठी ने क्यों की अंडरवर्ल्ड डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या, ये रही बड़ी वजह

Fri, 13 Jul 2018 03:23 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
1 of 6
फाइल फोटो
अंडरवर्ल्ड डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या के पीछे सुनील राठी का नाम सामने आ रहा है। अब सभी के जहन में ये सवाल है कि आखिर सुनील राठी ने मुन्ना की हत्या क्यों की। क्या ये तो नहीं हत्या के पीछे की बड़ी वजह, जानने के लिए आगे पढ़ें...
विज्ञापन

2 of 6
फाइल फोटो
बागपत की जेल में अंडरवर्ल्ड डॉन प्रेम प्रकाश सिंह उर्फ मुन्ना बजरंगी की सोमवार सुबह हत्या कर दी गई। उसकी हत्या का आरोप कुख्यात बदमाश सुनील राठी पर लगा है। कहा यह भी जा रहा है कि सुनील राठी ने ही सुपाही लेकर मुन्ना बजरंगी की हत्या की है। लेकिन क्यों, यह जानने के लिए आगे पढ़िए...

विज्ञापन

3 of 6
फाइल फोटो
बताया जा रहा है कि सुनील राठी का भाई पूर्वांचल जेल में बंद है। जहां उसके साथ हाल ही में मारपीट की गई थी। यही नहीं इस घटना के बाद मुन्ना ने सुनील राठी से पूछा था कि क्या तुमने मेरे नाम की सुपारी ले रखी है। यह भी हो सकती है हत्या के पीछे की वजह, जानिए क्या...

4 of 6
फाइल फोटो
सुनील राठी का उतराखंड में बड़ा कारोबार है। जिसके चलते कुछ दिनों से मुन्ना बजरंगी ने भी वहां अपना कारोबार फैलाने की कोशिश की थी। लेकिन सुनील राठी उसके इस कदम से काफी नाराज था और दोनों के बीच विवाद की एक लंबी दीवार बनती जा रही थी। यह भी हत्या की एक बड़ी वजह हो सकती है। लेकिन सबसे बड़ी वजह यह भी हो सकती है...
विज्ञापन

5 of 6
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि मुन्ना बजरंगी भाजपा विधायक समेत 100 से ज्यादा लोगों की हत्या कर चुका था। क्या उसकी हत्या को लेकर किसी ने षडयंत्र तो नहीं रचा। क्योंकि कल ही उसे झांसी से बागपत जेल में शिफ्ट किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फाइल फोटो
सुनील पारिवारिक रंजिश के चलते बदमाश बना था। सोमपाल भाटी पर सुनील राठी के पिता और भाई की हत्या का आरोप लगा था। जिस पर सुनील राठी और उसके ग्रुप ने सोमपाल भाटी के समूह के दो लोगों की हत्या कर दी थी। तब से पुलिस सुनील राठी को ढूंढ रही थी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें