फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्महत्या : मेरठ के सोफीपुर में युवक ने तमंचे से खुद को गोली मारकर की खुदकुशी

Sun, 18 Jul 2021 12:50 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

रविवार सुबह गौरव ने अपने घर में ही तमंचे से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। सूचना पाकर पल्लवपुरम थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
suicide case - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के पल्लवपुरम थानाक्षेत्र के गांव सोफीपुर के रहने वाले 29 वर्षीय गौरव ने रविवार सुबह तमंचे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मृतक गौरव पुत्र दुर्योधन मजदूरी करता था। मृतक की कुछ वर्ष पहले मोदीपुरम निवासी सोेनिया से शादी हुई थी, दोनों की एक बेटी भी है। बताया गया कि युवक का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। पत्नी सोनिया बेटी को लेकर अपने मायके में ही रह रही थी।  

रविवार सुबह गौरव ने अपने घर में ही तमंचे से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। सूचना पाकर पल्लवपुरम थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों से भी पूछताछ की। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत होने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें