फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ : सरधना में कब्रिस्तान की भूमि पर निर्माण को लेकर विवाद, मुस्लिम समाज के लोगों ने किया हंगामा, तनाव

Sun, 18 Jul 2021 12:11 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मुस्लिम समाज के लोगों का कहना है कि वह अपनी कब्रिस्तान की भूमि पर किसी भी रूप में कब्जा नहीं होने देंगे। उनका कहना है कि या तो नगरपालिका इस भूमि की चारदीवारी कराए अन्यथा वे खुद चंदा एकत्रित कर भूमि की चारदीवारी करा देंगे। 
विज्ञापन
मौके पर जमा भीड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ से सटे सरधना में झिटकरी रोड स्थित कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए आज सुबह मुस्लिम समाज के लोगों ने हंगामा कर दिया। वहीं दूसरे समुदाय के व्यक्ति द्वारा पुश्तैनी जमीन बताकर निर्माणकार्य कराने की बात कही है। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सरधना के झिटकरी मार्ग पर त्यागी समाज के व्यक्ति द्वारा भूमि को पुश्तैनी बताकर बताकर निर्माण शुरू कराया गया। इसी दौरान मुस्लिम समाज के कुछ लोग एक जनाजे को लेकर उस भूमि पर पहुंचे तो उन्होंने वह भूमि कब्रिस्तान की बताकर वहां हंगामा खड़ा कर दिया। 

इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर विवाद हुआ और मुस्लिम समाज के लोगों ने निर्माण सामग्री को उठाकर विवाद की भूमि से सड़क पर फेंक दिया।

मुस्लिम समाज के लोगों का कहना है कि वह अपनी कब्रिस्तान की भूमि पर किसी भी रूप में कब्जा नहीं होने देंगे। उनका कहना है कि या तो नगरपालिका इस भूमि की चारदीवारी कराए अन्यथा वे खुद चंदा एकत्रित कर भूमि की चारदीवारी करा देंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि कोई यदि कोई विवाद बढ़ता है तो उसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। वहीं मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने दोनों पक्षों के जिम्मेदार लोगों को थाने बुलाया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें