फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suicide In Baghpat: इकलौते बेटे ने गोली मारकर जान दी, दूसरी पत्नी से कलह में उठाया खाैफनाक कदम

Fri, 13 Sep 2024 11:46 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में एक युवक ने तमंचे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंची और परिजनों को समझा बुझाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया जाए।
विज्ञापन
मोहित का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद के रटौल थानाक्षेत्र में गढी कलंजरी गांव में एक युवक ने घरेलू कलह में अपनी कनपटी पर सटाकर गोली मारकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


गढ़ी-कलंजरी गांव का रहने वाला मोहित (36) गाजियाबाद जिले के साहिबाबाद की प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। वह शुक्रवार की सुबह ड्यूटी पर जाने की तैयारी में लगा था। तभी घर से बाहर चला गया और कुछ देर बाद वापस आ गया, वह अपने कमरे में वापस गया और कनपटी से तमंचा सटाकर गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

यह भी पढ़ें: West UP News Live: वेस्ट यूपी में 48 घंटे से बारिश जारी, गंगा नदी उफान पर, कालागढ़ में वन्यजीव आबादी में उतरे

विज्ञापन
विज्ञापन

गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के घटना की जांच पड़ताल की। परिजनों और ग्रामीणों ने पत्नी से विवाद में आत्महत्या करने की जानकारी दी। तभी ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। हालांकि बाद में पुलिस के समझाने पर परिजन मान गए।

मोहित अपने माता-पिता के इकलौता बेटा था। मोहित के एक बेटा और एक बेटी है। चार साल पहले मोहित की पहली पत्नी की जलने से मौत हो गई थी। इसके बाद मोहित ने दूसरी शादी कर ली थी। परिजनों ने बताया कि दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें