फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा आत्महत्या प्रकरण : तीन दिन की छुट्टी, दो दिन गैरहाजिर होकर बनाया मौत का प्लान, ट्रेन के आते ही लगा दी छलांग

Tue, 12 Apr 2022 05:56 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ में ट्रेन के आगे छलांग लगाकर मौत को गले लगाने से पहले इंस्पेक्टर अजय तीन दिन की छुट्टी और फिर दो दिन गैरहाजिर रहे। पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिर अजय दो दिन किसके पास और कहां रहे।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्राइम ब्रांच के दरोगा अजय कुमार ने पहले तीन दिन की छुट्टी ली और फिर दो दिन गैर हाजिर हो गए। इस बीच वह घर भी पहुंचे। माना जा रहा है कि इसी बीच उन्होंने आत्महत्या की योजना बनाई। 
विज्ञापन


दरोगा अजय की मौत का सूचना घर पर पहुंचा तो पत्नी और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने प्रथम दृष्ट्या जांच के बाद  दावा किया है कि दरोगा अजय कुमार पिछले तीन साल से पारिवारिक कलह के चलते परेशान थे। मेरठ से पहले सीतापुर में पोस्टिंग के दौरान भी दरोगा का पत्नी के साथ झगड़ा हुआ था और वह सस्पेंड हो गए थे।  

पुलिस दावा कर रही है कि ट्रेन की रफ्तार बहुत धीमी थी। रेलवे स्टेशन की वाशिंग लाइन के पास दरोगा अजय 15 मिनट से खड़े हुए थे। वॉशिंग लाइन के सामने गार्ड रूम है जहां से उन्हें दो बार हटने के लिए कहा भी गया। वह रेलवे ट्रैक से हट जाते और फिर थोड़ी देर बाद घूमने के बाद वहां जाते थे। किसी को शक भी नहीं था कि वह ट्रेन के आगे कूद जाएंगे। जैसे ही योगा एक्सप्रेस ट्रेन अपनी धीमी गति से आ रही थी तभी दरोगा तेजी से तोड़कर ट्रेन के पास पहुंच गए। इससे पहले कोई कुछ समझ पाता की दरोगा ट्रेन के आगे कूद पड़े। ट्रेन के लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लिए, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। 
विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

बीमारी से भी परेशान थे अजय
पुलिस ने बताया कि पारिवारिक कलह के साथ-साथ वह कई साल से बीमार भी चल रहे थे। बीमारी से भी वह काफी आहत थे। मौत के बाद पुलिस ने सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल की है। जिसमें स्टेशन मास्टर के भी बयान लिए हैं।

गैरहाजिर होकर किसके पास गए थे अजय
तीन दिन की छुट्टी के बाद दो दिन अजय गैरहाजिर रहे। पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिर अजय 2 दिन किसके पास और कहां रहे। सवाल उठ रहे कि 3 दिन छुट्टी के दौरान परिवार के लोगों से अजय का क्या विवाद हुआ,जिसके चलते उसे यह कदम उठाना पड़ा। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि परिवार का बुरा हाल है। अभी वह बात करने की स्थिति में नहीं हैं। अंतिम संस्कार होने के बाद ही परिवार के लोगों से बातचीत की जाएगी। 

पत्नी और बेटे का बुरा हाल
जब पुलिस ने पत्नी रूमा को फोन कर जानकारी दी तो वह सिटी रेलवे स्टेशन पर परिजनों के साथ पहुंची। उनका रो-रोकर बुरा हाल थ। वहीं एसएसपी और एसपी सिटी ने भी इस मामले में जीआरपी पुलिस से बातचीत कर पूरी घटना की जानकारी की। अजय का एक बेटा और एक बेटी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें