दौराला के दिल्ली पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रयोगशाला में निरीक्षण के दौरान बच्चों से जानकारी ले
- फोटो : LAWARD
दौराला। दिल्ली पब्लिक स्कूल की दौराला शाखा में बुधवार को तीन दिवसीय विज्ञान प्रयोगशाला का समापन किया गया। इसमें बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रयोग करके दिखाए।
दिल्ली पब्लिक स्कूल की दौराला शाखा में बुधवार को मुख्य अतिथि प्रो वाइस चेयरपर्सन शशि सिंह ने विज्ञान प्रयोगशाला का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों द्वारा किए गए विभिन्न प्रयोगों का निरीक्षण किया। उनके कार्य की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस प्रयोगशाला में प्रैप से लेकर कक्षा पांच तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रयोगशाला में बच्चों ने सिरका एवं सोड़ा की सहायता से गुब्बारे फुलाने, पानी में केमिकल मिलाकर बर्फ बनाना, पानी से भरे गिलास में मोमबत्ती जलाने, लावा लैंप बनाकर दिखाया। इसके अतिरिक्त वेस्ट मेटेरियल से नाव, पंखा चलाना, पानी भरे गुब्बारे का आग पर न फूटना जैसे प्रयोग करके सभी का मन मोह लिया। समापन के दौरान बच्चों के अभिभावक भी मौजूद रहे। उन्होंने अपने बच्चों के प्रयोग देखे। स्कूल की डायरेक्टर अनुमेहा सिंह व प्रधानाचार्या सविता चड्ढा ने बताया कि विद्यार्थियों ने सभी प्रयोग पुस्तकों की सहायता लेते हुए शिक्षक-शिक्षिकाओं के निरीक्षण में किया। विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया।