फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने के दौरान दो संप्रदाय में मारपीट पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब पीने के दौरान दो संप्रदाय में मारपीट पथराव
विज्ञापन

- एक पक्ष ने पुलिस पर लगाया निष्पक्ष कार्रवाई नहीं करने का आरोप, पुलिस चौकी में किया हंगामा
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। शराब पीने के दौरान दो संप्रदायों में विवाद के बाद मारपीट और पथराव हो गया। जिसमें एक पक्ष के दो लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। मामला दो संप्रदाय का होने के कारण गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव जाहिदपुर में रविवार को मुस्लिम पक्ष के रहीस, जमील व कबीर और दूसरे पक्ष के हैप्पी गांव में ही चुनना के नलकूप पर नहा रहे थे। इस दौरान उन्होंने शराब पी। शराब पीने के दौरान ही दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। आरोप है कि दूसरे समाज के तीन युवकों ने हैप्पी की पिटाई कर दी। मामला निपटने पर दोनों पक्ष घर लौटने लगे। आरोप है कि घर लौटते वक्त भी हैप्पी के साथ मारपीट कर दी गई। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए जिसमें मारपीट के साथ पथराव हुआ। जिसमें हैप्पी पक्ष के अंकुर पुत्र जयभगवान व काकुल पुत्र नरेंद्र दोनों ही घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने हैप्पी पक्ष के लोगों को हिरासत में लिया है। हैप्पी पक्ष के लोगों का आरोप है कि पुलिस ने साठगांठ कर पीड़ित पक्ष के लोगों को ही हिरासत में लिया है। वहीं, दूसरे पक्ष ने भी हैप्पी पक्ष पर मारपीट का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। मामला दो संप्रदाय का होने के कारण गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। उधर घायल पक्ष के लोग हिरासत में लिए युवक को रिहा कराने के लेकर चौकी पर डटे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें