फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: राज्य महिला हॉकी प्रतियोगिता आज से, 250 से अधिक महिला खिलाड़ी होंगी शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। प्रदेश स्तरीय सब जूनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता बुधवार से कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जा रहा है। मंगलवार को सभी मंडलों की टीमें मेरठ स्पोर्ट्स स्टेडियम में पहुंचना शुरू हो गई हैं। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 मंडल और दो स्पोर्ट्स कॉलेज की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव ने बताया कि स्पोर्ट्स स्टेडियम में कई वर्ष बाद कोई बड़ी प्रतियोगिता होने जा रही है। इससे पहले खेलो इंडिया खेलो के तहत हॉकी प्रतियोगिता हुई थी। सब जूनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता में मेरठ सहारनपुर, लखनऊ, कानपुर, अलीगढ़, हाथरस, बरेली, प्रयागराज समेत सभी मंडल की टीमें मेरठ पहुंच गईं।
विज्ञापन

मेरठ मंडल की टीम में बुलंदशहर से पायल लोधी, नंदनी कुमारी, राजबाला, योगिता, दीक्षा और वर्षा का चयन किया गया। इसके अलावा मेरठ से इशिका, सुषमा, तुलसी, ईशिका गोयल, प्रांजल, रिया चौधरी, आराध्या शर्मा, साक्षी रानी, आस्था द्विवेदी का चयन किया गया। गाजियाबाद से दृष्टि चावला को शामिल किया गया। इसके अलवा अक्षरा और दिया को आरक्षित खिलाड़ियों में रखा गया है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के लिए क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। खिलाड़ियों के रहने और खाने की व्यवस्था स्पोर्ट्स स्टेडियम में की गई है। शूटिंग रेंज की नई बिल्डिंग को भी खिलाड़ियों के लिए खोल दिया गया है। इसके अलावा स्पोर्ट्स हॉस्टल में भी पूरी तैयारी कर ली गई है। स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्थित एस्ट्रोटर्फ मैदान पर सभी स्पर्धाएं होंगी। टूर्नामेंट का शुभारंभ दोपहर 12 बजे से होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें