सार
मेरठ के गंगा नगर एक्सटेंशन योजना स्थल पर किसानों और मेरठ विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के बीच झड़प हुई। पुलिस ने धरने में शामिल 5 किसान और 2 महिलाएं हिरासत में ली, इसके बाद निव की खुदाई का कार्य शुरू कर दिया गया।
मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के अब्दुलापुर गांव में बीएनजी कालेज के समीप गंगा नगर एकटेंशन योजना के तहत मंगलवार को तनावपूर्ण स्थिति देखने को मिली।
किसानों और अधिकारियों के बीच भिड़ंत
मेरठ विकास प्राधिकरण के सचिव आनंद कुमार और ज़ोनल अधिकारी अर्पित यादव भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर धरना दे रहे किसानों के समर्थन में आए गौरव गुर्जर सहित पांच किसानों और दो महिलाओं को पुलिस ने बलपूर्वक हिरासत में लिया। इस दौरान किसानों और पुलिस के बीच तीखी नोक-झोंक भी हुई।
खुदाई कार्य शुरू
झड़प के बाद MDA की टीम ने स्थल पर निव की खुदाई का कार्य शुरू कर दिया। अधिकारियों ने कहा कि परियोजना के निर्माण कार्य में देरी नहीं होने दी जाएगी।