फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अशफाक सैफी बोले- कुरान पढ़ने से अच्छा इंसान बन सकता है, आईएएस-आईपीएस नहीं

Wed, 14 Jul 2021 07:27 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

उत्तर प्रदेश राज्य अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन अशफाक सैफी ने कहा कि कुरान पढ़ने से आदमी अच्छा इंसान तो बन सकता है, लेकिन आईएएस, आईपीएस, डॉक्टर और इंजीनियर नहीं बन सकता है।
विज्ञापन
मेरठ पहुंचे उत्तर प्रदेश राज्य अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन अशफाक सैफी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुरान पढ़ने से आदमी अच्छा इंसान तो बन सकता है, लेकिन डॉक्टर, इंजीनियर, अध्यापक, वकील और आईएएस बनने के लिए अंग्रेजी और साइंस जैसे विषयों की पढ़ाई जरूरी है। यह बात उत्तर प्रदेश राज्य अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन अशफाक सैफी ने बुधवार को मेरठ सर्किट हाउस में कही। उन्होंने कहा हमारे बच्चे डॉक्टर, इंजीनियर, आईएएस और आईपीएस बन सके। इसलिए हम मदरसों को हाइटेक कर रहे हैं और वहां तकनीकी शिक्षा के साथ हर विषय की पढ़ाई कराई जा रही है। 

विज्ञापन


अशफाक सैफी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में संचालित मदरसों में तमाम गड़बड़ियां हो रही हैं। कम बच्चों को ज्यादा दिखाकर सरकार से पैसे लेने का खेल चल रहा है, मदरसों में वजीफे और शुल्क प्रतिपूर्ति के नाम पर तमाम घोटाले हुए हैं। लेकिन अब इसे रोकने के लिए आयोग ने प्रदेश स्तर पर जांच समितियां बना दी हैं। ये समितियां प्रदेश के सभी मदरसों की जांच करेगी और गड़बड़ियों को रोकेगी। उन्होंने कहा ऐसे में मदरसों का आधुनिकरण करके कुरान के साथ हिंदी, अंग्रेजी, गणित और विज्ञान आदि विषय भी पढ़ाए जाएं। 

उन्होंने निर्देश दिए कि अल्पसंख्यक समुदाय के ऐसे बच्चे जिनके माता-पिता की मृत्यु कोरोना के कारण हुई है। ऐसे अनाथ बच्चों को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना का लाभ दिलाएं। अल्पसंख्यक मोहल्लों व मदरसों मे वैक्सीनेशन कैंप लगाएं। अशफाक सैफी ने साफ कहा कि वक्फ बोर्ड की जमीनों पर अवैध कब्जा जहां भी मिला वहां पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


अध्यक्ष अशफाक सैफी ने इस दौरान जन सुनवाई करते हुए पीड़ितों की शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि हम सभी न्याय, तुष्टीकरण किसी को नहीं की नीति पर विश्वास रखते हैं। अल्पसंख्यक समुदाय के कल्याण हेतू संचालित केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं का प्रचार-प्रसार करते हुए समाज के अंतिम पायदान तक बैठे हुए व्यक्तियों तक लाभ पहुंचाया जाएं। समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अल्पसंख्यक कल्याण, समाज कल्याण, सिटी मजिस्ट्रेट, एडीएम सिटी, एसपी सिटी, नगर स्वास्थ्य, जन सूचना, एसपी ट्रैफिक एवं अन्य विभागीय अधिकारियों को आयोग के अध्यक्ष अशफाक सैफी ने तमाम निर्देश दिए।

Trending Videos
विज्ञापन

इस दौरान अध्यक्ष ने सरदार सरबजीत सिंह कपूर को सिक्ख समाज के लोगों के अल्पसंख्यक जाति के प्रमाण पत्र भी वितरित किए। नायब शहर काजी ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से भाजपा नेता काजी शादाब, नासिर सैफी, असलम सैफी, दिलशाद चौहान, आसिफ सैफी, दानिश खान अलवी, मुख्तियार अली गुड्डू, अबरार अहमद, डॉ. यूनुस सैफी, रिजवान सैफी, आकाश शर्मा आदि मौजूद रहे।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
मेरठ पहुंचने पर राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अशफाक सैफी का बिजली बंबा चौकी पर मंडल मीडिया प्रभारी नासिर सैफी के नेतृत्व मे सेंकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा करते हुए पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। सैफी संघर्ष समिति के अध्यक्ष रहीसुद्दीन सैफी के नेतृत्व में एल ब्लॉक चुंगी पर सैफी समाज के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें