फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : मेरठ के लिसाड़ीगेट में नाले में मिला तीन साल के मासूम का शव, चार दिन से था लापता

Wed, 14 Jul 2021 07:14 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मासूम बेटे का शव देखकर खुशनूद ने रोते हुए कहा कि अब हमें मेरठ में नहीं रहना मेरठ के लोग अच्छे नहीं हैं कहीं और जाकर मजदूरी कर लेंगे।
 
विज्ञापन
बच्चे का फाइल फोटो व विलाप करते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के लिसाड़ीगेट थानाक्षेत्र में बुधवार को एक नाले से तीन वर्षीय बालक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मासूम पिछले चार दिन से लापता चल रहा था। बच्चे की मौत की जानकारी लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन


लिसाड़ी गेट 60 फुटा रोड समर गार्डन स्थित किराए के मकान में परिवार के साथ रहकर  पानी पूरी बेचकर परिवार का पालन पोषण करने वाले झांसी निवासी युवक का तीन वर्षीय बेटा 9 जुलाई को फतेउल्लापुर रोड से लापता हो गया था। बुधवार को बच्चे का शव फतेउल्लापुर रोड स्थित नाले में मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
 
जानकारी के अनुसार झांसी निवासी राजू उर्फ जैकी के तीन बच्चे हैं। बड़ी बेटी जोया आठ वर्ष और आलिया चार वर्ष व सबसे छोटा बेटा अयान तीन वर्ष का है। 9 जुलाई को राजू अपनी बड़ी बेटी जोया व बेटे अयान को साथ लेकर पानी पूरी बेचने ग्राम फतेउल्लापुर गया था।
विज्ञापन


रात्रि 8 बजे राजू बच्चों को लेकर वापस लौट रहा था कि इसी दौरान वह दोनों बच्चों को ठेले के पास खड़ा कर बेटे के जन्मदिन के लिए सामान लेने पास की दुकान पर चला गया।  राजू के वापस आने पर अयान ठेले के पास नहीं मिला तो राजू ने अयान की काफी तलाश करते हुए अपनी बेटी जोया से अयान के बारे में जानकारी की तो जोया ने एक महिला द्वारा अयान को ले जाने की बात कही।
 

विज्ञापन

पास ही लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने पर भी जानकारी नहीं मिलने पर राजू ने मस्जिदों में बच्चे की गुमशुदगी के बारे में एलान कराया। बच्चे की काफी तलाश करने के बाद राजू ने एसएसपी और लिसाड़ी गेट थाने में अनहोनी की आशंका जताते गुमशुदगी की तहरीर दी थी।

वहीं बुधवार को तेज बारिश के दौरान फतेउल्लापुर रोड स्थित नाले में बारिश के दौरान खेल रहे बच्चों को एक बच्चे का शव दिखाई दिया। बच्चों के शोर मचाने के बाद आसपास के लोगों ने शव को नाले से निकालने के बाद बच्चे की पहचान कराने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंचे  राजू ने बच्चे की पहचान अपने बेटे अयान के रूप में की।

मामले की जानकारी मिलने पर अयान की मां खुशनूद भी मौके पर पहुंच गई और बच्चे के शव को देख बिलख पड़ी। मासूम बेटे का शव देखकर खुशनूद ने रोते हुए कहा कि अब हमें मेरठ में नहीं रहना मेरठ के लोग अच्छे नहीं हैं कहीं और जाकर मजदूरी कर लेंगे।

मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्चे के शव को मोर्चरी भेज दिया। वहीं आसपास के लोगों का कहना है कि नाला करीब 5 फुट गहरा है, ये भी हो सकता है कि बच्चा नाले में गिर गया हो और उसकी मौत हो गई हो। बुधवार को हुई बारिश के पानी से बच्चे का शव बहकर ऊपर आ गया। वहीं  अयान का पिता हत्या की आशंका जता रहा है।

मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट राम अर्ज का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ हो जाएगी उसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें