फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैसाली बस अड्डे पर चोरी-लूट रोकेगी सदर बाजार की स्पेशल टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
भैसाली बस अड्डे पर चोरी-लूट रोकेगी सदर बाजार की स्पेशल टीम
विज्ञापन

मेरठ। भैसाली रोडवेज बस अड्डे और इसके आसपास के क्षेत्र में लगातार मोबाइल, बैग, लैपटॉप और अन्य सामान की चोरी और लूट की घटनाएं हो रही हैं। यहां आने वाले यात्रियों और अन्य राहगीरों को बदमाश निशाना बना रहे हैं। इन घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सदर बाजार थाने की स्पेशल टीम गठित की गई है। यह टीम यहां लगातार निगरानी करेगी। टीम में शामिल पुलिसकर्मी कभी वर्दी तो कभी बिना वर्दी निगरानी करेंगे।
दरअसल, भैसाली बस अड्डे वाला क्षेत्र सदर बाजार थाने में आता है। इस अड्डे पर बाहरी जिलों और राज्यों के यात्री पहुंचते हैं। अक्सर इन यात्रियों से झपटमारी के अलावा उनका सामान चुराने या लूटने की घटनाएं हो रही हैं। पुलिस के मुताबिक चुनावी ड्यूटी से लौटने के बाद दो महिला कांस्टेबल, दो कांस्टेबल और एक दारोगा की ड्यूटी लगाई गई है। यह टीम रोडवेज के अधिकारियों का सहयोग लेकर संदिग्ध लोगों पर नजर रखेगी। इंस्पेक्टर देव सिंह रावत का कहना है कि अड्डे के आसपास सक्रिय गिरोह के बदमाशों पर अंकुश लगाने के लिए टीम बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रोडवेज बस अड्डे पर वारदात करने वाले कई आरोपी पहले जेल भी भेजे गए हैं। इनमें से जमानत पर छूटने वाले आरोपियों की थाने में हाजिरी लगवाई जाएगी ताकि यह पता चल सके कि आरोपी दोबारा तो आपराधिक घटनाओं में सक्रिय नहीं हो गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें