फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सरधना चर्च में विशेष प्रार्थना, यीशु के संदेशों का किया स्मरण

विज्ञापन
सरधना। ऐतिहासिक रोमन कैथोलिक चर्च में मंगलवार शाम विशेष प्रार्थना सभा में शामिल श्रद्धालु। संवा
विज्ञापन
- प्रभु यीशु के संदेशों से कराया परिचित, विशेष माह की तैयारियां शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। ऐतिहासिक रोमन कैथोलिक चर्च में मंगलवार शाम विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई। शाम 4:00 बजे शुरू हुई इस सभा में श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से प्रभु यीशु का स्मरण किया। उन्होंने विश्व में शांति, आपसी सद्भाव और परिवारों की खुशहाली की कामना की। इस दौरान चर्च परिसर में श्रद्धा और आध्यात्मिकता का वातावरण बना रहा।
प्रार्थना सभा में फादर मार्टिन रावत ने प्रभु यीशु के जीवन और उनकी शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने मानवता के प्रति प्रेम का संदेश दिया। फादर रावत ने कहा कि प्रभु यीशु ने लोगों को प्रेम, करुणा, क्षमा और सेवा का मार्ग दिखाया। उनके बताए रास्ते पर चलकर जरूरतमंदों की सहायता करनी चाहिए। समाज में आपसी भाईचारे को मजबूत बनाना आवश्यक है। प्रार्थना के बाद श्रद्धालुओं ने चर्च में मोमबत्तियां जलाईं। उन्होंने अपनी मनोकामनाएं व्यक्त कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फादर जिनेश ने बताया कि अगले माह ईसाई समुदाय का विशेष धार्मिक माह शुरू होगा। सरधना स्थित ऐतिहासिक रोमन कैथोलिक चर्च में दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। विशेष माह के मद्देनजर चर्च परिसर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। संभावित भीड़ को देखते हुए व्यवस्थाओं को सुचारु बनाने पर ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें