महिला मिशन शक्ति केंद्र और परिवार विवाद निवारण क्लिनिक के शुभारंभ में उपस्थित महिलाएं। (मवाना)
मवाना। मिशन शक्ति अभियान चरण 6.0 के अंतर्गत थाना पर परिवार विवाद निवारण केंद्र का शुभारंभ किया गया। पुलिस अधीक्षक अपराध द्वारा इसका शुभारंभ हुआ। क्षेत्राधिकारी पंकज लवानिया, प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मकुमार त्रिपाठी व उपनिरीक्षक रेणू रानी के निर्देशन में कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसका उद्देश्य पारिवारिक विवादों का प्रभावी निवारण कर परिवारों में सौहार्द बढ़ाना है। उद्घाटन पर एक विशेष महिला जनसुनवाई शिविर आयोजित हुआ। इसमें थाना क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाओं और बालिकाओं ने भाग लिया। उपस्थित अधिकारियों ने उनकी व्यक्तिगत और पारिवारिक समस्याओं को सुना। कई मामलों का मौके पर ही त्वरित निस्तारण किया गया। पुलिस अधीक्षक अपराध अविनाश कुमार ने महिलाओं को कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उसाइबर अपराधों से बचाव, पॉक्सो अधिनियम व कल्याणकारी योजनाओं पर भी बताया।
महिला मिशन शक्ति केंद्र और परिवार विवाद निवारण क्लिनिक के शुभारंभ में उपस्थित महिलाएं। (मवाना)