हारे अतुल जीते योगेश वाली खबर का बॉक्स
रात भर अखिलेश यादव की कोठी के बाहर जागते रहे अतुल-योगेश
टिकट को लेकर किस कदर मारामारी थी इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है की योगेश और अतुल प्रधान बुधवार की रात से लेकर बृहस्पतिवार की सुबह तक अखिलेश यादव की कोठी के बाहर जमे रहे। रात भर जागते रहे।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, अतुल प्रधान, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मैसेज कर रहे थे और कह रहे थे कि उनका टिकट न काटा जाए, जबकि अखिलेश यादव, योगेश वर्मा से वादा कर चुकी थे कि वह सुबह सिंबल पर हस्ताक्षर करके उन्हें दे देंगे। अखिलेश यादव सुबह साढ़े सात बजे अपने कार्यालय पहुंचे और सिंबल पर हस्ताक्षर कर योगेश वर्मा को दिया। इस दौरान अतुल प्रधान भी वहां थे। अतुल प्रधान ने अपने टिकट के लिए बात की। कहा कि उनका टिकट न काटा जाए। वह मजबूत प्रत्याशी हैं। उन्हें लड़ाया जाए। लेकिन अखिलेश यादव ने उनकी बात नहीं मानी और योगेश टिकट फाइनल कर दिया।
अखिलेश यादव ने योगेश के लिए कराया हेलीकॉप्टर
पार्टी के सूत्रों ने बताया कि टिकट के बाद योगेश वर्मा ने अखिलेश यादव से कहा कि अब वह मेरठ जाकर नामांकन कैसे करेंगे। क्योंकि तब तक 8:00 बज चुके थे। तब अखिलेश यादव ने उन्हें हेलीकॉप्टर से भेजा। हेलीकॉप्टर सपा ने चुनाव के लिए किराए पर लिया हुआ है।