20 लाख रुपये की रिश्वत मांगने की वायरल वीडियो के मामले में एसपी देहात अनिरुद्ध कुमार पर गाज गिर सकती है। बताया गया है कि डेढ़ साल पहले गोपनीय जांच रिपोर्ट काफी उलझी हुई थी। इसमें अनिरुद्ध कुमार के पक्ष में सीधी रिपोर्ट नहीं दी थी। पूर्व जांच में किसने और कैसे क्लीनचिट दी, इसको लेकर भी उच्चाधिकारियों में मंथन चल रहा है।
मेरठ में एसपी देहात अनिरुद्ध कुमार का एक वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में अनिरुद्ध 20 लाख रुपये मांगते दिखाई दे रहे हैं। एसपी देहात ने बताया था कि यह वीडियो डेढ़ साल पुराना है। उस समय वह एएसपी चेतगंज, वाराणसी थे। वहां पर स्कूल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में नामजद आरोपी को ट्रैप करने के लिए वीडियो बनाई थी। जिसमें उन्होंने क्लीनचिट मिलने की बात कहीं है।
हालांकि अब वीडियो वायरल हुआ है। इसमें फिर लखनऊ से जांच रिपोर्ट मांगी गई। वीडियो में ट्रैप वाली बात नहीं दिखाई दे रही है। इसे लेकर मेरठ से लखनऊ तक के आईपीएस अफसरों में अलग-अलग तरह की चर्चा भी चल रही है।
यह भी पढ़ें: Deoband: महबूबा मुफ्ती के शिवलिंग पर जलाभिषेक से आगबबूला हुए उलमा, बोले-ये इस्लाम के खिलाफ