फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghosi Upchunav Result: घोसी में दौड़ी सपा की साइकिल, मेरठ में बांटी गई मिठाई, गदगद हुए कार्यकर्ता

Fri, 08 Sep 2023 05:49 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Ghosi Upchunav Result : घोसी उपचुनाव में सपा प्रत्याशी की जीत लगभग तय है। वहीं, जीत की खुशी में सपा कार्यकर्ताओं ने मेरठ में मिठाई बांटी है।
विज्ञापन
मेरठ में मिठाई बांटते सपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घोसी उपचुनाव में सपा प्रत्याशी की जीत तय है। वहीं, घोसी उपचुनाव के परिणाम से सपा कार्यकर्ता गदगद है। मेरठ में शुक्रवार शाम को सपा कार्यकर्ताओं ने लोगों को मिठाई बांटकर खुशी मनाई। उधर, रालोद प्रमुख चौधरी जयंत ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि इंडिया गठबंधन का हौसला बढ़ाने के लिए घोसी के मतदाताओं का धन्यवाद।

विज्ञापन


बताया गया कि मेरठ कैंट विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी सरदार परविंदर सिंह ईशू के नेतृत्व में घोसी विधानसभा में उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह को जनता ने भारी वोट देकर विजय बनाया। इस खुशी के मौके पर मेरठ में जीरो माइल बेगमपुल पर सपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी। 

यह भी पढ़ें: West UP News Live : मुजफ्फरनगर में हाईवे पर दर्दनाक हादसा, पिंजरे में फंसा एक और गुलदार, पढ़ें ताजा खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान परविंदर सिंह ईशू ने कहा कि जैसे घोसी की जनता ने भाजपा के प्रत्याशी को हटाने का काम किया है। वैसे ही देश की जनता दिल्ली से बीजेपी की सरकार हटाने का काम करेगी।

यह भी पढ़ें: बेटी के दर्द पर भर आईं आंखें: पिता ने पाई-पाई जोड़कर किए थे हाथ पीले, पति से लगी ऐसी बीमारी, 'नर्क हुआ जीवन'

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें