फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: खतौली विस उपचुनाव को लेकर सपा का बड़ा एलान, मैदान में होगा रालोद प्रत्याशी, तीन जनसभाओं के बाद खोलेंगे नाम

Wed, 09 Nov 2022 06:43 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

खतौली विधानसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की डोर रालोद के हाथों में होगी।  समाजवादी पार्टी ने बड़ा एलान करते हुए फैसला लिया है कि रालोद के सिंबल पर इस सीट से चुनाव लड़ा जाएगा।
विज्ञापन
जयंत चौधरी और अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खतौली विधासभा उपचुनाव को लेकर रालोद अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद चौधरी जयंत सिंह गठबंधन की स्थिति पहले साफ कर चुके हैं। वहीं सपा ने भी बड़ा एलान करते हुए उपचुनाव की कमान रालोद के हाथ में थाम दी है। समाजवादी पार्टी ने एलान किया है कि खतौली उपचुनाव में रालोद प्रत्याशी मैदान में होगा जबकि रामपुर व मैनपुरी में सपा के ही सिंबल पर चुनाव लड़ा जाएगा।

विज्ञापन




इससे पहले मंगलवार को बागपत पहुंचे चौधरी जयंत सिंह ने चुनाव को लेकर स्थिति साफ करते हुए कहा कि खतौली में रालोद और रामपुर व मैनपुरी में सपा के सिंबल पर चुनाव लड़ा जाएगा। खतौली से दमदार प्रत्याशी को उतारा जाएगा तो निकाय चुनाव भी मजबूती से लड़ेंगे। चुनाव को लेकर रणनीति तय हो चुकी है। उन्होंने तीनों सीटों पर जीत का दावा किया। वह बागपत जनपद के कंडेरा गांव में वालीबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन करने पहुंचे थे।
विज्ञापन




यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: खतौली के रण में उप चुनाव के रथ पर सवार हो सकते हैं पुराने महारथी

Trending Videos
विज्ञापन

तीन जनसभाओं के बाद रालोद करेगा प्रत्याशियों का एलान
खतौली उपचुनाव के लिए रालोद 13 नवंबर को तीन जनसभाएं करेगा। चुनाव की घोषणा से पहले 15 नवंबर को रोड शो और मंसूरपुर में जनसभा की तैयारी चल रही थी। लेकिन रालोद ने रणनीति बदल दी है।

जिलाध्यक्ष संदीप चौधरी ने बताया कि 13 नवंबर को खेड़ी कुरैश, पीपलहेड़ा और  मंसूरपुर में जनसभा होगी।माना जा रहा है कि इन तीन जनसभाओं के बाद रालोद प्रत्याशी की घोषणा की जाएगी। 

15 नवंबर को मंसूरपुर में रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी की होने वाली सभा के लिए रालोद नेताओं ने सभा स्थल का निरीक्षण किया। जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने बताया कि रैली में अधिक से अधिक संख्या में लोगों को लाने के लिए नेताओं तथा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है।

भाजपा और रालोद में जाटों ने भी किया दावा
भाजपा और सपा-रालोद गठबंधन से जाटों ने भी टिकट की दावेदारी शुरू कर दी है। भाजपा के लिए मुख्य चुनाव में अहम भूमिका निभा चुके भैंसी गांव के किसान नेता राजू अहलावत अब टिकट के दावेदार हैं। वह खतौली विधानसभा संयोजक रह चुके हैं। लंबे समय तक भाकियू के जिलाध्यक्ष रहे और जुझारू किसान नेता की छवि है। उधर, रालोद से पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय राठी भी टिकट के दावेदार हैं। छात्र राजनीति के अलावा क्षेत्र में काफी काम किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें