फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: वक्फ बोर्ड के चेयरमैन शादाब शम्स बोले- मॉडल मदरसों से विद्यार्थियों का संवारेंगे भविष्य

Wed, 09 Nov 2022 05:06 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और वक्फ बोर्ड के चेयरमैन शादाब शम्स बिजनौर पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि कहा  प्रधानमंत्री मोदी का लक्ष्य है कि मदरसों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के शिक्षा स्तर में सुधार लाया जाए।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री शादाब शम्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री एवं वक्फ बोर्ड के चेयरमैन शादाब शम्स ने कहा मोदी सरकार मदरसों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने का अभियान चला रही है। आधुनिक शिक्षा के साथ मदरसों को मॉडल मदरसे के रूप में विकसित किया जाएगा।

विज्ञापन


उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री एवं उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के चेयरमैन शादाब शम्स ने कहा कि मदरसों में शिक्षा पाने वाले विद्यार्थी केवल मौलाना और मौलवी तक सीमित न रहे इसके लिए सरकार मदरसों के शैक्षिक स्तर को ऊंचा उठाने, उन्हें मॉडल मदरसों का दर्जा देने का मिशन चला रही है।
 

यह भी पढ़ें: Murder: विवाहित बहन और उसके प्रेमी की बेरहमी से हत्या, आरोपी भाई बोला-बहुत बदनामी हो रही थी, मार डाला

 

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेता एवं समाजसेवी अवनीश अग्रवाल टांडेवाले के फार्म हाउस पर मीडिया से मुलाकात में शादाब शम्स ने कहा उत्तराखंड में जल्द मॉडल मदरसे विकसित किए जाएंगे।सरकार ने विद्यार्थियों को फ्री कोचिंग देने और मदरसों को अंग्रेजी माध्यम शिक्षा से जोड़ने की योजना को प्रभावी बनाया है।

केंद्रीय मंत्री शादाब शम्स ने कहा प्रधानमंत्री मोदी का लक्ष्य है कि मदरसों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को दीनी तालीम के साथ अंग्रेजी माध्यम की दुनियावी तालीम लेकर राष्ट्रसेवा की दिशा में अग्रसर करना है। इसी उद्देश्य से उत्तराखंड सरकार ने मदरसों में शिक्षा के स्तर में सुधार की योजना तैयार की है, ताकि मदरसों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के एक हाथ में लैपटॉप और दूसरे में कुरान हो।
 
उन्होंने कहा कि मदरसों में फजिर की नमाज़ से प्रातः आठ बजे तक दीनी तालीम और उसके बाद अंग्रेजी माध्यम की  दुनियावी तालीम की व्यवस्थाएं की जा रहीं हैं। कैबिनेट मंत्री शादाब शम्स  का नजीबाबाद पहुंचने पर भाजपा नेता अवनीश अग्रवाल टांडेवाले, राजन टंडन गोल्डी,  वसीम कुरैशी सहित अनेक नेताओं ने स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें