फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा माफ कर दी, हमसे गलती हो गई

विज्ञापन
विज्ञापन
चाचा माफ कर दी, हमसे गलती हो गई
विज्ञापन

फलावदा। एनआरआई धर्मपाल की कृषि भूमि का फर्जी बैनामा कर हड़पने के मामले में सीओ के निर्देश पर पुलिस ने गांव गडीना में दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए। आरोपी पक्ष के पुरुषों ने पुलिस से किनारा करते हुए जांच से दूरी बनाए रखी। वहीं, आरोपी पक्ष की महिलाओं ने एनआरआई के पैर पकड़कर कहा- चाचा माफ कर दो हमसे गलती हो गई।
गांव गडीना के मूल निवासी धर्मपाल करीब तीन दशक से दक्षिण अफ्रीका में रह रहे हैं। जिसके चलते गांव के ही कुछ लोगों ने उसकी कृषि भूमि का फर्जी बैनामा कर अपने नाम करा ली थी। एनआरआई धर्मपाल द्वारा मामले की शिकायत मंडलायुक्त से की गई, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बुधवार को गांव गडीना पहुंचकर दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए। एनआरआई धर्मपाल तथा उसके संबंधियों ने अपने बयान दर्ज कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, आरोपी पक्ष के पुरुष पुलिस के सामने नहीं आए। उनके पक्ष की कुछ महिलाओं ने पुलिस के सामने धर्मपाल के पैर पकड़कर माफी मांगते हुए कहा कि चाचा माफ कर दो, हमसे गलती हो गई है। फैसले को लेकर काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई, लेकिन कोई हल नहीं निकल सका। आरोपी पक्ष के पुरुष पुलिस के सामने नहीं आने के कारण पुलिस अपनी जांच पूरी नहीं कर पाई। दरोगा पवन गंगवार ने बताया कि जांच रिपोर्ट जल्द ही सीओ मवाना को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें