फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: रोटरवेटर में फंसकर बेटे की मौत, पिता खेत में चला रहे थे ट्रैक्टर, बिना बताए पीछे बैठ रहा था अंकित

Thu, 16 Oct 2025 06:33 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के खरखौदा में दर्दनाक हादसा हो गया, आरएसएस के पूर्व खंड संघ संचालक रतीश त्यागी के बेटे अंकित की रोटावेटर की चपेट में आने से मौत हो गई। खेत में पिता ट्रैक्टर चला रहे थे, बेटा पीछे से चढ़ने की कोशिश में आ गया मशीन में फंसकर मौत का शिकार।

विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ। खरखौदा क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में आरएसएस के पूर्व खंड संघ संचालक रतीश त्यागी के 34 वर्षीय बेटे अंकित त्यागी की रोटावेटर की चपेट में आने से मौत हो गई। खेत में काम करते समय हुआ यह हादसा इतना भीषण था कि मौके पर मौजूद लोग कुछ पल के लिए स्तब्ध रह गए।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Baghpat: पत्नी की पीटकर हत्या, पति गिरफ्तार, मासूमों पर टूटा कहर-ससुराल वालों ने गली में फेंका 4 माह का बच्चा

मोहल्ला तिहाई निवासी रतीश त्यागी गुरुवार को अपने बेटे अंकित के साथ खेत में सरसों की बुवाई करने गए थे। खेत में उनके साथ कुछ अन्य मजदूर भी मौजूद थे। रतीश त्यागी ट्रैक्टर से रोटावेटर चला रहे थे, जबकि अंकित खेत की मेड़ पर खड़ा होकर काम देख रहा था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही ट्रैक्टर आगे बढ़ा, अंकित पिता को बिना बताए पीछे से ट्रैक्टर पर चढ़ने की कोशिश करने लगा। अचानक उसका पैर फिसल गया और वह सीधे रोटावेटर की चपेट में आ गया। मशीन के तेज ब्लेड से उसके शरीर के कई हिस्से कट गए और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें: बयान पर गरमाई सियासत: इकरा हसन और पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी आमने-सामने, अब बोले-पहले अपना आचरण देखें सपा सांसद

विज्ञापन

आसपास काम कर रहे मजदूरों ने शोर मचाया और तुरंत ट्रैक्टर रोका गया। रतीश त्यागी ने लोगों की मदद से बेटे को अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही अंकित ने दम तोड़ दिया।
अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे की खबर गांव में फैलते ही सन्नाटा पसर गया। परिवार का इकलौता बेटा खो देने के बाद पिता रतीश और मां का रो-रोकर बुरा हाल है। लोगों के अनुसार, अंकित मिलनसार और मददगार स्वभाव का था।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें