टेरेसा ने बताया कि उसने दिसंबर 2019 में रेलवे रोड थाना निवासी गोविंद स्वामी से शादी कर ली। अब वह अपने मायके में खुश है। लेकिन उसकी मां, मौसी, भाई, बहन और भाभी मिलकर उसका घर उजाड़ना चाहते हैं। उसे बेचकर गलत कार्य कराने का दवाब बना रहे हैं। पीड़िता ने ऐसा करने से इनकार किया तो उसके घरवालों ने ससुराल में आकर पूरे परिवार के साथ मारपीट कर दी।
पीड़िता ने पुलिस को दो महीने पहले का एक वीडियो दिखाया जिसमें उसकी मौसी व उसकी बेटी अपने पति को रस्सी से घसीटकर पीट रहे हैं। पीड़िता ने बताया कि उसकी मां, मौसी, बहनों ने मिलकर दो महीने पहले उसके जीजा, जो जवाहर क्वार्टर का ही रहने वाला है। उसे बंधक बनाकर खुलेआम पीटा था। वे नहीं चाहतीं कि कोई बेटी ससुराल में रहे। इसलिए मेरे जीजा को पीटकर बहन को घर ले आए और बेच दिया।
यह भी पढ़ें: Meerut: फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. अमित चिकारा की अचानक हुई मौत, हाल ही में स्वास्थ्य सेवा के लिए मिला था अवॉर्ड
टेरेसा ने पुलिस को बताया कि उसकी मां, मौसी शुक्रवार देर रात उसके घर में घुसे और सबके साथ मारापीट की। जब उसने गलत कार्य करने से इनकार कर दिया तो कहा कि तुझे साथ लेकर चलेंगे। तेरे पति का भी वही हाल करेंगे जो तेरे जीजा का किया। पीड़िता ने कहा मेरी मां, मौसी का यही काम है वे किसी बेटी का घर बसाना नहीं चाहतीं। वे मुझे भी बेचना चाहती हैं। एसपी सिटी का कहना है कि रेलवे रोड थाना प्रभारी को पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं।