फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रहें तैयार...ताकि सेहत पर न हो तिहरा प्रहार

विज्ञापन
विज्ञापन
रहें तैयार...ताकि सेहत पर न हो तिहरा प्रहार
विज्ञापन


- मिलावटी खाद्य पदार्थ, स्मॉग और पटाखे बिगाड़ सकते हैं सेहत

- दिवाली की खुशियों में सेहत को न भूल जाएं


माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। दिवाली और बाकी त्योहारों की खुशियों में सेहत को न भूल न जाना। एहतियात बहुत ज़रूरी है। दरअसल, खाद्य पदार्थों में मिलावट के साथ-साथ स्मॉग भी हमला कर रहा है। दिवाली पर अगर पटाखे चले (हालांकि पटाखों की बिक्री पर पाबंदी लगी है), तो प्रदूषण फैलेगा। इस तरह सेहत पर तिहरा प्रहार होगा।
एफएसडीए की टीम मिलावट करने वालों पर कार्रवाई कर रही है। यह त्योहारी सीजन में हर साल की कार्रवाई है, लेकिन यह नाकाफी है। मिलावटखोर बाज़ नहीं आते हैं। नतीजतन, सेहत को नुकसान पहुंचने में कोई कसर नहीं रह जाती है।
विज्ञापन

डॉक्टरों का कहना है कि मिलावटी मिठाई या खाद्य पदार्थों का सेवन स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है। फिजिशियन डॉ. वीके बिन्द्रा का कहना है कि खोया और रंग बिरंगी मिठाइयों के सेवन से दूर रहना चाहिए। सिंथेटिक खोया, केमिकल रंग से बने मिठाइयों के सेवन से आंत्रशोध, अल्सर और त्वचा रोग बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है। मिलावटी खाद्य सामग्री किडनी और लीवर को भी नुकसान पहुंचाती है।
फिजिशियन डॉ विश्वजीत बैंबी ने बताया कि खाद्य पदार्थो में मिलावट के कारण आपकी सेहत दांव पर लग सकती है। लगातार सेवन से आपको कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी भी घेर सकती है। यूरिया मिलाकर और प्रतिबंधित इंजेक्शन लगाकर निकाले गए दूध के सेवन हार्मोनल समस्या हो सकती है। फिजिशियन डॉ तनुराज सिरोही ने बताया कि मिलावटी घी और तेल आदि हमारी आंतों को नुकसान पहुंचाते हैं। केमिकल की मिलावट से लिवर को भी नुकसान होता है। ज्यादा समय तक उपयोग के कारण समय से पहले मधुमेह सहित अन्य रोग भी हो सकते हैं।
-------
स्मॉग और पटाखों से निकली गैस श्वास नली में पहुंच जाती है

स्मॉग पहले से है। दीपावली पर अगर पटाखे चलाए तो अस्थमा सहित अन्य मरीजों को और भी अधिक प्रभावित करेंगे। सांस एवं छाती रोग विशेषज्ञ डॉक्टर वीरोत्तम तोमर ने बताया कि पटाखों से निकलने वाली विषैली गैसेज सामान्य व्यक्ति के लिए हानिकारक व मरीजों के लिए घातक है। पटाखे अस्थमा, सीओपीडी, एलर्जी और पोस्ट कोविड-19 मरीजों के लिए बहुत घातक है। श्वांस नलियों में इन हानिकारक गैसों के अंदर जाने से म्यूकोषा में सूजन आ जाती है। आंखों की बीमारियां हो जाती हैं। स्किन डिजीज भी हो जाती है।
विज्ञापन

छाती रोग विशेषज्ञ डॉ अमित अग्रवाल ने बताया कि दिवाली पर वायुमंडल में नमी रहती है। पटाखे चलाने या अन्य कोई भी हानिकारक पदार्थ या केमिकल जलाने पर उससे निकलने वाली प्रदूषित गैस वायुमंडल में अधिक ऊंचाई पर नहीं जा पाती है। इसका सीधा असर श्वसन तंत्र पर पड़ता है। हार्ट, फेफड़े, अस्थमा सहित मरीजों के लिए विषैली गैसें अधिक हानिकारक होती है। इसके अलावा पटाखों से नाइट्रोजनडाई ऑक्साइड, कार्बनडाई ऑक्साइड, सल्फर डाई ऑक्साइड, अमोनियम क्लोराइड, कार्बन मोना ऑक्साइड व हेवी मैटल की गैसेज निकलती है। जो बेहद नुकसानदेह हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें