फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल्पनाओं के रंग भरकर मांगी स्मार्ट सिटी

Fri, 25 Sep 2015 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रों ने बृहस्पतिवार को पोस्टर बनाकर सरकार से अपना हक, अपने मेरठ का हक स्मार्ट सिटी की मांग उठाई। सुभारती फाइन आर्ट कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. पिंटू मिश्रा के निर्देशन में सुभारती फाइन आर्ट कॉलेज में बीएफए के छात्रों ने पोस्टर बनाकर स्मार्ट सिटी का हक जताया।
विज्ञापन


छात्रों ने मेरठ के स्मार्ट सिटी बनने के बाद विकास की जो नई तस्वीर बनेगी, उसे कैनवास पर रेखांकित किया।  चौड़ी सड़कें, हरित प्लेटफार्म, व्यवस्थित यातायात और प्रदूषण मुक्त स्वच्छ मेरठ का चित्र खींचा। छात्र आशीष ने कहा कि मेरठ अच्छा शहर है, अगर इसे स्मार्ट सिटी में शामिल कर विकास किया जाए तो यहां रोजगार की तमाम संभावनाएं उभर सकती हैं। लव और आकांक्षा ने कहा कि मेरठ की शिक्षा दूरदराज तक मशहूर है।

अगर इसे स्मार्ट सिटी बनाया जाए तो यहां की यातायात व्यवस्था और दुरुस्त होगी, शिक्षा का विस्तार होगा। राधिका और चारु ने भी साफ-सुथरे मेरठ को स्मार्ट सिटी के रूप में बनाया।
विज्ञापन


फायदा तो सभी को होगा
बेगमबाग में महिलाओं ने रंगोली बनाकर स्मार्ट सिटी की मांग उठाई। कीर्ति गुप्ता के निर्देशन में एकजुट हुईं कॉलोनी की महिलाओं ने कहा कि अगर मेरठ स्मार्ट सिटी नहीं बना तो यह मेरठ के साथ सबसे बड़ा धोखा होगा। मेरठ की जनता इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। सभी राजनीतिक दल मेरठ के नाम पर ही क्यों राजनीति करते हैं। वोट लेने के वक्त नेताओं के वादे आज कहां हैं। अगर मेरठ स्मार्ट सिटी बनेगा तो इसका फायदा जनता और सरकार सभी को होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें