फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: मवाना शुगर मिल के चेयरमैन सिद्धार्थ श्रीराम का कोरोना से निधन, जिंदगी में किए कई बड़े काम, पढ़िए पूरा अपडेट

Tue, 18 May 2021 01:16 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

कोरोना हर रोज न जाने कितने परिवारों के घर उजाड़ रहा है। मेरठ में मवाना शुगर मिल के चेयरमैन और उषा इंटरनेशनल के पूर्व अध्यक्ष सिद्धार्थ श्रीराम का भी कोरोना की चपेट में आने से मौत हो गई। पढ़िए उन्होंने अपनी जिंदगी में क्या-क्या किया।
विज्ञापन
मवाना शुगर मिल के चेयरमैन और उषा इंटरनेशनल के पूर्व अध्यक्ष सिद्धार्थ श्रीराम का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में मवाना शुगर मिल के चेयरमैन और उषा इंटरनेशनल के पूर्व अध्यक्ष सिद्धार्थ श्रीराम का कोरोना संक्रमण से निधन हो गया। परिवार के अनुसार उन्हें कोरोना के इलाज के लिए गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन


श्रीराम ने उषा इंटरनेशनल में कार्यकारी भूमिका से हटने के बाद कंपनी के बोर्ड के सलाहकार के रूप में भी काम किया। उन्होंने कारों और बिजली उत्पादों के लिए जापान की होंडा कंपनी के साथ संयुक्त उद्यम बनाने में उषा इंटरनेशनल ग्रुप का नेतृत्व किया था। उनके निधन से मवाना शुगर मिल में शोक की लहर है। सोमवार शाम को मिल प्रबंधन ने उनके निधन की पुष्टि की।

बताया गया कि सिद्धार्थ श्रीराम अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं। 18 जनवरी 1945 को जन्मे श्रीराम की स्कूली शिक्षा वेल्हेम स्कूल और दून स्कूल देहरादून से हुई। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफंन कॉलेज से अंग्रेजी साहित्य में स्नातक किया। वह एमआईटी, यूएसए में स्लोअन फेलो भी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें