फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजपुर मोम्मन में घेर में बैठे लोगों पर चलाई गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुर मोम्मन में घेर में बैठे लोगों पर चलाई गोली
विज्ञापन

सरधना। राजपुर मोम्मन गांव में बुधवार रात घेर में बैठे कुछ लोगों पर गांव के ही युवकों ने फायरिंग कर दी। इस दौरान वहां पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। पीड़ितों ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन

राजपुर मोम्मन निवासी दीपक पुत्र सोमपाल ने बताया कि बुधवार को वह गांव में ही साधू के घेर में बैठा हुआ था। वहां पर अन्य लोग भी बैठे थे। तभी अचानक कुछ युवक आए और उन्होंने तमंचे से गोली चला दी। जिसमें उन्होंने तीन राउंड से अधिक फायरिंग की। इस दौरान वहां अफरा-तफरी मच गई। शोर शराबा होने पर मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। दोनों पक्षों में रंजिश का मामला बताया जा रहा है। सीओ आरपी शाही ने कहा कि मामले की जांच कराने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। समाचार लिखे जाने तक मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें