हंगामा करते परिजन और आकाश का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ के परतापुर क्षेत्र में आकाश के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मामले के चलते कुछ युवकों ने रिठानी में अराजकता फैलाने का प्रयास किया। वहीं परतापुर पुलिस ने तीनों आरोपियों के घर पर कुर्की नोटिस चस्पा कर मुनादी कराई।
मंगलवार दोपहर 40-50 बाइकों पर युवक रिठानी पहुंचे। उन्होंने कई दुकानों में तोड़फोड़ कर बाजार बंद करने के लिए कहा। इससे दुकानदार दहशत में आ गए। सूचना पर पुलिस पहुंची तो सभी बाइक सवार युवक भाग निकले। हालांकि पुलिस ने चार युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
यह भी पढ़ें: लाल किले पर हुए उपद्रव का मुजफ्फरनगर कनेक्शन, दिल्ली पुलिस की जांच से मचा हड़कंप, तस्वीरें
बताया गया कि रिठानी में मंगलवार को पाल समाज की महापंचायत होेनी थी, लेकिन समाज के लोगों के नहीं पहुंचने के कारण कोई निर्णय नहीं हो सका। उधर, पुलिस ने हत्यारोपी पशु चिकित्सक प्रदीप शर्मा और उसकी पत्नी अनीता के घर पर कुर्की नोटिस चस्पा किया। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार में आक्रोश है। सीओ ब्रह्मपुरी अमित राय का कहना है कि पुलिस आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लेगी।
यह भी पढ़ें: पश्चिमी यूपी में बदलेगा मौसम, जल्द बारिश के आसार, ओले भी पड़ेंगे, पढ़िए पूरा अपडेट
अतुल प्रधान ने दी सांत्वना
सपा नेता अतुल प्रधान मंगलवार को आकाश पाल के घर पहुंचे। उन्होंने पिता रिछपाल को सांत्वना दी। कहा कि सपा आपके साथ है। हम न्याय दिलाएंगे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/