फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी यूपी में बदलेगा मौसम, जल्द बारिश के आसार, ओले भी पड़ेंगे, पढ़िए पूरा अपडेट

Wed, 03 Feb 2021 09:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
काले बादल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊपरी क्षेत्र में सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के चलते पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम पलटी मारने वाला है। आने वाले 24 से 48 घंटे में बारिश के आसार बन रहे हैं। ओले भी गिर सकते हैं। वहीं मंगलवार को तापमान 25 डिग्री को पार कर गया।

विज्ञापन


मौसम के बदलाव से दिन भी गर्म रहा। सूरज ढलने के बाद सर्दी का असर फिर से बढ़ गया। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 92 व न्यूनतम 32 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में 2.1 डिग्री व रात के तापमान में 3.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है।

कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार चार और पांच फरवरी को आंधी-ओले और बारिश के आसार हैं। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि करीब डेढ़ से पौने दो माह बाद मंगलवार को दिन में मौसम बदला हुआ था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: लाल किले पर हुए उपद्रव का मुजफ्फरनगर कनेक्शन, दिल्ली पुलिस की जांच से मचा हड़कंप, तस्वीरें
विज्ञापन


300 से कम नहीं हो रहा एक्यूआई
मेरठ और आसपास जनपदों का एक्यूआई 300 से नीचे नहीं आ रहा है। मेरठ के एक्यूआई में बहुत ही मामूली गिरावट दर्ज की गई। अभी दो दिन ऐसे ही उतार चढ़ाव बना रहेगा। बारिश होने के बाद ही एक्यूआई में सुधार आएगा। मेरठ और बागपत का एक्यूआई 330, गाजियाबाद 395, शामली 290 व मुजफ्फरनगर का 310 रहा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें