फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: पिंकी हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, कातिल निकला पिता, पुलिस के सामने जुबान लडखड़ाते ही खुली पोल

Sat, 08 Oct 2022 01:34 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

किठौर थाना क्षेत्र के तेजपुरी गांव में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। हत्याकांड का मुख्य आरोपी पिंकी का पिता ही निकला। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने एक तीर से दो निशाने साधने का प्रयास किया लेकिन जुबान लड़खड़ाते ही सारी पोल खुल गई।
विज्ञापन
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के किठौर थानाक्षेत्र निवासी पिंकी का कातिल उसका पिता विनोद ही निकला। पुलिस पूछताछ में पिता की जुबान लड़खड़ाते ही हत्या की गुत्थी सुलझ गई है। इन्वेस्टीगेशन में सामने आया है कि विनोद ने एक तीर से दो निशाने साधने की कोशिश की। बेटी के चाल-चलन को लेकर विनोद को शक था। वह बेटी को मारकर खादर में डेरावाला में खेती-बाड़ी करना चाहता था, जिसमें अड़ंगा ठेकेदार कालू लगा रहा था। दोनों मकसद पूरे करने के लिए विनोद ने ठेकेदार कालू को बेटी की हत्या में नामजद आरोपी बनाया था। 
विज्ञापन


मामला किठौर थाना क्षेत्र के तेजपुरी गांव का है। विनोद की बेटी पिंकी को सात दिन पहले संदिग्ध परिस्थिति में गोली लगी थी। जिसकी गुरुवार रात को मौत हो गई थी। विनोद परीक्षितगढ़ डेरावाला गांव निवासी कालू के यहां मजदूरी करता था। कालू वहां पर करीब 200 बीघे जमीन पर खेती करता है। जिस पर अब विनोद की नीयत थी। विनोद ने कई बार ठेकेदार से इस जमीन पर जोत करने की बात कही थी। लेकिन ठेकेदार मानने को तैयार नहीं था।


यह भी पढ़ें: Meerut: अक्तूबर में 'अगस्त' को ढूंढ रही अमेरिका की युवती, ढूंढने वाले को 15 हजार का इनाम, ये है पूरा मामला

विज्ञापन

उधर, विनोद अपनी बेटी पिंकी के चाल-चलन को लेकर भी परेशान था। पिंकी विनोद की सगी बेटी नहीं थी। पुलिस के मुताबिक विनोद ने प्लान बनाया की वह पिंकी की हत्या कर देगा जिसका आरोप वह ठेकेदार कालू पर लगा देगा। कालू पर उसके पैसा बकाया है यह बात उसने जानबूझकर कई लोगों को बता दी थी।

बेटी को गोली मारने के बाद कालू को नामजद कराया गया। पुलिस ने विनोद से गहनता से पूछताछ की तो वह बार-बार अपने बयान बदलता रहा। शनिवार को पुलिस विनोद के गांव में पहुंची। परिवार के लोगों से बातचीत की। जिसमें पता चला कि पिंकी की हत्या करने वाला कोई और नहीं है, बल्कि खुद विनोद ही है। पुलिस ने विनोद को हिरासत में ले लिया है। 

यह भी पढ़ें: UP: पश्चिमी यूपी में बारिश से सुहावना हुआ मौसम, चार दिन तक येलो अलर्ट, धान की फसल को नुकसान के आसार
विज्ञापन

घर में वारदात बताई, गवाह कोई नहीं
पुलिस के मुताबिक पिंकी को गोली मारी गई, लेकिन आसपास के लोगों को इसकी कोई जानकारी नहीं है। जबकि अमूमन गोली लगने की घटना पर आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो जाती है। पुलिस ने जब विनोद से इसके बारे में पूछा तो वो चुप हो गया। जुबान लड़खड़ाने लगी, तभी पुलिस ने समझ लिया कि हत्या किसी करीबी ने की है। बार-बार पूछने पर विनोद टूट गया और उसने वारदात करना कबूल कर लिया। 

यह भी पढ़ें: Meerut: एक करोड़ के कर्ज में डूबे सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी ने दोस्त से मांगी 20 लाख की रंगदारी, पुलिस ने पकड़ा

कालू को दी थी फंसाने की धमकी
पुलिस के मुताबिक विनोद ने कालू को धमकी दी थी कि अगर वह डेरा वाला में उसको जमीन बुवाई के लिए नहीं दिलवाएगा तो वह उसको किसी बड़े केस में फंसा देगा। शायद किसी को आभास नहीं था कि विनोद अपनी बेटी की हत्या करके कालू को उसकी हत्या के केस में ही फंसाना चाहता था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें