फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपाल यादव 14 को आएंगे मेरठ, सौहार्द सम्मेलन में होंगे शामिल

Thu, 11 Mar 2021 02:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रसपा के मुखिया शिवपाल सिंह यादव 14 मार्च को मेरठ आएंगे। वह यहां हर्रा गांव में अमित जानी द्वारा आयोजित हिंदू मुस्लिम सौहार्द सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस संबंध में लखनऊ से प्रोटोकॉल जारी हो चुका है।

विज्ञापन


अमित जानी सिवालखास विधानसभा से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने सिवालखास में शिवपाल यादव की सभा कराई थी। जिला अध्यक्ष विपिन चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम की पूरी तैयारी की जा रही है।

इन दिनों सभी पार्टियां विधानसभा चुनाव की तैयारी में लगी हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी रैली कर चुके हैं। सपा मुखिया अखिलेश यादव की 23 मार्च को हस्तिनापुर में रैली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें