फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: खुदकुशी करने के इरादे से कमरे में बंद हुई महिला, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर बचाई जान

Fri, 03 Oct 2025 08:29 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सास से झगड़ा होने पर पति के थप्पड़ मारने से आहत होने पर उठाया कदम
विज्ञापन

महिला को थाने लाकर पुलिस ने महिला-परिजनों को समझाकर घर भेजा
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के अछरोंडा गांव में बृहस्पतिवार रात सास से विवाद होने के बाद एक महिला ने खुदकुशी करने के इरादे से खुद को कमरे में बंद कर लिया। परिजनों के काफी मिन्नतें करने के बाद भी महिला ने दरवाजा नहीं खोला। उसने आत्महत्या करने की बात कही तो परिजनों ने पुलिस बुला ली। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर महिला की जान बचाई ।
विज्ञापन

अछरोंडा गांव निवासी नौशाद मजदूरी करता है। चार साल पहले उसकी शादी रोहटा निवासी कशिश से हुई थी। दोनों ने एक डेढ़ वर्ष की बेटी है। पुलिस के अनुसार नौशाद की पत्नी कशिश का अपनी सास जुबैरा से विवाद चल रहा है। बृहस्पतिवार शाम को फिर विवाद हुआ। रात को जब नौशाद काम से वापस लौटा तो दोनों में दोबारा विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ा तो नौशाद ने पत्नी कशिश को थप्पड़ मार दिया। जिससे नाराज कशिश कमरे में पहुंची और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। पति नौशाद व अन्य परिजनों ने दरवाजा खुलवाने के लिए काफी मिन्नतें की, लेकिन कशिश ने दरवाजा खोलने से इन्कार करते हुए खुदकुशी करने की बात कही। परिजनों ने 112 पर फोन कर पुलिस को मामले की जानकारी दी। इसके बाद 112 पर तैनात कांस्टेबल अनिल और संतोष मौके पर पहुंचे। महिला ने पुलिस कर्मियों के कहने पर भी दरवाजा नही खोला तो कांस्टेबल अनिल ने दरवाजा तोड़ा और महिला को बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस महिला को लेकर थाने आ गई। सीओ ब्रहमपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि मामले की जानकारी पर पुलिस पहुंची थी महिला और अन्य परिजनों को समझाकर वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें