फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागृति विहार एक्सटेंशन में नकली शराब बनाने का भंडाफोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
जागृति विहार एक्सटेंशन में मिलावटी शराब की फैक्टरी पकड़ी
विज्ञापन

मेरठ। होली के त्योहार और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से ठीक पहले आबकारी विभाग और मेडिकल पुलिस ने जागृति विहार एक्सटेंशन के फ्लैट में मिलावटी शराब बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। टीम ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। फ्लैट मालिक सहित तीन लोग फरार हैं। इनके पास से 40 लीटर स्प्रिट, 2500 प्लास्टिक के खाली पव्वे,15 खाली केन, 1600 लेबल फाइटर, 2505 लेबल मिस इंडिया, 104 खाली पौवे, 60 लेबल ओल्ड मोंक रम, 880 फर्जी क्यूआर कोड, 4160 ढक्कन के अलावा स्कूटी और बाइक को बरामद किया गया।
बृहस्पतिवार सुबह आबकारी निरीक्षक राजेश कुमार चौबे, मोहम्मद असलम, आशुतोष दुबे, ज्योति अग्रवाल, अनुराधा की संयुक्त टीम मेडिकल इंस्पेक्टर प्रमोद गौतम के साथ जागृति विहार एक्सटेंशन के एफ 32 टाइप ब्लॉक सी-83 के प्रथम तल पर बने फ्लैट पर पहुंची। यहां फैक्टरी का ताला तोड़ा गया तो बड़ी मात्रा में देशी और अंग्रेजी शराब के पव्वे, ब्रांडेड कंपनी के लेबल और ढक्कन मौजूद थे। बराबर का फ्लैट खुलवाया गया तो वहां दो युवक मिले। उन्हें पकड़ लिया गया। टीम के मुताबिक होली और पंचायत चुनाव के मद्देनजर इस शराब को तैयार कर सप्लाई की तैयारी की जा रही थी।
विज्ञापन

सीओ सिविल लाइन देवेश सिंह का कहना है कि आबकारी अधिनियम सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
---
बड़े शराब तस्कर का निकला कनेक्शन
पकड़े गए युवकों में आशीष निवासी जागृति विहार सेक्टर 8 और विनीत कश्यप निवासी गांव काठा, बागपत बताए। पूछताछ में तीन नाम निकलकर सामने आए। इनमें सोनू त्यागी निवासी फूलबाग कॉलोनी थाना नौचंदी फ्लैट का मालिक है, जबकि राजीव गोयल निवासी शिवालिक होम जागृति विहार और सोनू निवासी जागृति विहार सेक्टर नौ पार्टनर हैं। राजीव गोयल शराब तस्कर बताया जा रहा है।
----
कुछ और संदिग्ध चीजों की जांच जारी
मेरठ। मिलावटी शराब सहित अन्य तरह के अवैध धंधों के लिए जागृति विहार एक्सटेंशन प्रमुख ठिकाना बनता जा रहा है। यहां आबादी कम होने और पुलिस की कम सक्रियता से ऐसी गतिविधियां बढ़ रही हैं। जिस फ्लैट में शराब फैक्टरी पकड़ी गई, उसके ठीक सामने वाली दूसरी विंग के ग्राउंड फ्लोर पर बने कमरे में भी कुछ संदिग्ध चीजें हाथ लगी हैं। अंदर एक कमरे में खाली बोतलों के अलावा रैपर मिले हैं। इसके अलावा एक डीप फ्रीज भी मिला है जो 'गड़बड़झाले' की ओर इशारा कर रहा है। पास में ही काफी पुराने वाहन मिलने की भी चर्चा है जिसका इंजन गायब था। संभावना जताई जा रही है कि वाहन चोरी कर यहां लाया गया हो। पुलिस का कहना है कि अभी जांच जारी है।
विज्ञापन

--------
तस्करी की शराब के दो गिरफ्तार
मेरठ। आबकारी विभाग की टीम ने टीपीनगर और पल्लवपुरम में दो लोगों को तस्करी की शराब के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों की निशानदेही पर टीम ने हरियाणा से लाई गई नौ पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की। अन्य जगहों पर भी चेकिंग कर तस्करी की शराब बेचने वालों का पता लगाया जा रहा है।
--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें