फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू परिवार में जन्म, मुस्लिम दंपती ने किया पालन, अब युवक चाहता है घर वापसी

Tue, 26 Nov 2019 05:25 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
conversion - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के शामली में मंगलवार को सलीम नामक एक युवक ने कोतवाली पुलिस को पत्र देकर बताया कि वह अपनी पत्नी और बच्चों सहित हिंदू धर्म में वापसी करना चाहता है। दरअसल युवक हिंदू धर्म में पैदा हुआ है लेकिन माता पिता की मौत होने के बाद मुस्लिम दंपती ने उसका पालन पोषण किया और नाम बदलकर सलीम रख दिया। अब युवक फिर से हिंदू धर्म अपनाना चाहता है। इसका मोहल्ले के कुछ लोग विरोध कर रहे है और उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। 
विज्ञापन


शामली के मोहल्ला सरवर पीर निवासी सलीम ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह अपनी पत्नी और बच्चों सहित अपने हिंदू धर्म में वापसी करना चाहता है। सलीम ने बताया कि जब वह 10-12 साल की उम्र का था। उसके माता-पिता की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन

इसके बाद उसे एक मुस्लिम व्यक्ति ट्रक चालक सबदर ने पालन पोषण किया। उसने उसका नाम बदलकर सलीम कर दिया था। उस समय उसे धर्म के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। सबदर ने ही झारखंड निवासी एक युवती से उसकी शादी करा दी थी। उससे अब 4 बच्चे हैं।

अब उसे अपने धर्म की जानकारी हुई है तो वह अपने धर्म में वापसी कर रहा है। सलीम का कहना है कि उसे मोहल्ले वासियों से जान का खतरा है। इसलिए उसने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। 

सलीम ने बताया  कि वह कस्बा कैराना के मोहल्ला आर्यपुरी का मूल निवासी है और उसका नाम सुशील पुत्र स्वर्गीय श्याम सिंह था। सिटी जितेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें