फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, कैराना में 4 करोड़ की स्मैक बरामद, हरियाणा का बड़ा गिरोह बेनकाब

Sat, 22 Nov 2025 05:06 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

शामली के कैराना में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए कूरियर पैकेट से 4 किलो 102 ग्राम स्मैक बरामद की है। हरियाणा और कैराना के दो तस्कर गिरफ्तार किए गए, जबकि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली जनपद के कैराना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 4 करोड़ रुपए की स्मैक बरामद की है। यह खेप हरियाणा से कूरियर के जरिए कैराना पहुंचाई गई थी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: समय पर नहीं मिली 108 एंबुलेंस, इलाज मे देरी से महिला की मौत, परिजनों ने अस्पताल व सिस्टम पर उठाए सवाल

पुलिस के मुताबिक, कूरियर पैकेट में भेजे गए इस सामान में कुल 4 किलो 102 ग्राम स्मैक छिपाई गई थी। मुखबिर की सूचना पर खुरगान रोड से दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए तस्करों की पहचान हरियाणा और कैराना के रहने वाले दो युवकों के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि यह गिरोह कई राज्यों में सक्रिय है और आधा दर्जन से अधिक तस्कर अभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही हैं। बरामदगी के बाद कैराना पुलिस ने नशा तस्करी नेटवर्क पर तगड़ा प्रहार किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें