फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: मिलों पर 72 करोड़ रुपये बकाया

Sat, 22 Nov 2025 01:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन/ऊन। जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान के स्पष्ट निर्देश के बावजूद दूसरे दिन भी थानाभवन शुगर मिल के गन्ना महाप्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी। जिले की दो प्रमुख शुगर मिलों थानाभवन और ऊन पर किसानों का लगभग 72 करोड़ रुपये गन्ना मूल्य भुगतान बकाया है। किसानों का कहना है कि उन्हें हर बार सिर्फ भरोसा दिया जाता है, जबकि भुगतान को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन

थानाभवन क्षेत्र स्थित बजाज हिंदुस्तान शुगर मिल में नया पेराई सत्र शुरू हुए करीब तीन सप्ताह हो चुके हैं। इसके बावजूद पिछले वर्ष का लगभग 52 करोड़ रुपये अब भी भुगतान के लिए लंबित पड़ा है। मिल प्रबंधन अब तक केवल 8 करोड़ रुपये ही किसानों को दे पाया है।
इसी मुद्दे को लेकर किसान संघर्ष समिति और भारतीय किसान यूनियन की बैठकों का आयोजन नगर पंचायत सभागार और ग्राम सोत्ता–रसूलपुर में किया गया था, जहां किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भुगतान तुरंत नहीं हुआ तो वह बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें