फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिटाई का बदला लेने के लिए की थी पसौंडा के शमीम की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पिटाई का बदला लेने के लिए की थी पसौंडा के शमीम की हत्या
विज्ञापन

रोहटा। थाना क्षेत्र के गांव डालमपुर में तीन जनवरी को गाजियाबाद के पिकअप चालक की हुई हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त कार, तीन एटीएम कार्ड और मोबाइल बरामद किए। मुख्य आरोपी ने बताया कि पिटाई का बदला लेने के लिए चालक की हत्या की गई थी।
विज्ञापन

तीन जनवरी को गाजियाबाद के थाना टीला मोड़ के पसौंडा निवासी पिकअप चालक शमीम की रोहटा के डालमपुर गांव के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में परिजनों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस तभी से हत्याकांड के खुलासे में लगी हुई थी। थाना प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र सिंह ने बताया कि एक साल पहले शमीम ने मोंटी निवासी पसौंडा की पिटाई कर दी थी। मोंटी मूलरूप से जानीखुर्द थाना क्षेत्र के चौबला गांव का रहने वाला है। मोंटी ने शमीम से बदला लेने के लिए योजना बनाई। इसमें अपने दोस्त राजू यादव अकबरपुर सेमला थाना गुन्नौर जनपद संभल और संदीप निवासी गांव गोविंदपुर भदोही थाना लोधी जनपद अलीगढ़ को शामिल कर लिया। राजू और संदीप इस समय बुद्ध विहार थाना विजय नगर में रह रहे हैं। योजना के तहत उन्होंने शमीम की गाड़ी बुक की। इसके बाद डालमपुर गांव के स्कूल के पास गोली मारकर शमीम की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें