फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: लूटकर भाग रहे बदमाश का पकड़ा कॉलर, 50 मीटर तक घिसटती रहीं पर नहीं छोड़ा साहस, दबोचा गया आरोपी

Thu, 29 Dec 2022 06:07 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : लूटकर भाग रहे बदमाश का महिला ने कॉलर पकड़ लिया। इस दौरान महिला करीब 50 मीटर तक घिसटती रहीं पर साहस नहीं छोड़ा। आखिर एक आरोपी दबोचा गया।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देती महिला। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ जनपद के किठौर में मवाना बस स्टैंड के पास दिनदहाड़े महिला से मोबाइल छीनकर भाग रहे बाइक सवार बदमाश को पीड़िता ने दबोच लिया। महिला करीब 50 मीटर तक सड़क पर घिसटती रहीं, लेकिन उसने साहस नहीं छोड़ा। बाइक फिसलने के बाद मौका देखकर एक लुटेरा फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पकड़े गए बदमाश को हिरासत में लिया।

विज्ञापन


कस्बे के शाहजमाल निवासी शमीम पत्नी सोनू ने बताया कि उसके पति सऊदी अरब में नौकरी करते हैं। वह बुधवार शाम करीब पांच बजे अपनी पड़ोसन शबनम पुत्री उस्मान के साथ बंधन बैंक पर किस्त जमा करके लौट रही थी।

वहीं रास्ते में वह अपने पति से फोन पर बात कर रही थी। मवाना बस स्टैंड के सामने बाइक सवार दो बदमाशों ने उसका फोन छीन लिया। शमीम ने बताया कि बदमाश मोबाइल छीनकर भागे तो उसने एक बदमाश की शर्ट का कॉलर पकड़ लिया। बदमाशों ने बाइक दौड़ाई तो वह करीब 50 मीटर तक सड़क पर घसीटती चली गईं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News live: शामली में बदमाशों का धावा, फायरिंग, गंगा में डूबे मेरठ के सुनील सैनी का शव आठ दिन बाद बरामद

विज्ञापन

इस पर भी उसने बदमाश को नहीं छोड़ा। तभी बाइक बेकाबू होकर सड़क पर गिर गई। शमीम बदमाश पर टूट पड़ी और शोर मचा दिया। आसपास के लोग दौड़े तो एक बदमाश भाग गया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस की पूछताछ में लुटेरे ने अपना नाम रविंदर पुत्र महीपाल निवासी माछरा बताया।

यह भी पढ़ें: Meerut: शिवम मावी ने गलियों में उड़ाई गिल्ली, मोहल्ले वालों ने पहचाना था हुनर, अब विश्व पटल पर बिखेरेंगे जलवा

थाना प्रभारी अरविंद मोहन शर्मा का कहना है कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें