फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में शर्मनाक हरकत: महिला को पीटा, निर्वस्त्र कर घर से निकाला, सात साल पहले हुई थी शादी

Sat, 22 Jan 2022 11:21 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ

सार

आरोप है कि पति ने मां और पांच भाइयों के साथ मिलकर पत्नी को पीटना शुरू कर दिया। पति और सास के सामने ही देवरों ने महिला के कपड़े फाड़ दिए।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के भावनपुर में भावनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बेटियों को जन्म देने पर महिला को पीटा और फिर बदसलूकी कर निर्वस्त्र घर से निकाल दिया। महिला ने पति और परिवार के लोगों पर आरोप लगाया है। पुलिस में मुकदमा पति के खिलाफ दर्ज कर लिया। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पीड़िता का मायका लिसाड़ीगेट में है। परिवार के मुताबिक सात साल पहले महिला की शादी भावनपुर के गांव में हुई थी। शादी के बाद उसने दो बेटियों को जन्म दिया। इसके चलते ससुराल में उसका उत्पीड़न किया जाने लगा। इसी दौरान एक बच्ची की मौत भी हो गई। 

यह भी पढ़ें  : चुनावी शंखनाद: आज आएंगे अमित शाह, कैराना के पलायन पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात, प्रत्याशियों को देंगे जीत का मंत्र
विज्ञापन


आरोप कि गुरुवार रात ससुराल वालों नेे जुल्म की इंतहा कर दी। आरोप है कि पति ने मां और पांच भाइयों के साथ मिलकर पत्नी को पीटना शुरू कर दिया। पति और सास के सामने ही देवरों ने महिला के कपड़े फाड़ दिए। खुद को निर्वस्त्र होते देख महिला उनके सामने हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाती रही, लेकिन किसी को तरस नहीं आया। शरीर पर निशान पड़ गए।
विज्ञापन


महिला ने दुपट्टे से खुद को ढकने का प्रयास किया तो ससुरालियों ने घर से धक्के देकर निकाल दिया। कुछ लोगों ने यह सब देखा तो उनकी आंखें भी शर्म से झुक गईं। बाद में एक परिवार की महिलाओं की पीड़िता को कपड़े पहनाएं और रात में अपने घर में पनाह दी। सुबह सूचना पर पहुंची तो परिजन गांव पहुंच गए और बेटी को लेकर थाने आ गए। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें