इसी मकान में चलता था सेक्स रैकेट
- फोटो : अमर उजाला
इस गिरोह का टारगेट ज्यादातर कालेज से पढ़ाई छोड़ने वाली युवतियां होती हैं। शहर की मलिन बस्ती और गांव की युवतियों से यह संपर्क करते हैं। जॉब के बहाने पहले पार्लर में बुलाते हैं। ब्यूटी पार्लर में महिलाएं कम आती हैं तो फिर युवतियों को ग्राहक के आधार पर पैसा तय करते हैं। महीने में पांच हजार रुपये भी नहीं जुड़ते तो ज्यादा से ज्यादा पैसा कमाने का लालच देते हैं। देह व्यापार कराने वाले गिरफ्तार आरोपियों और तीनों युवतियों ने पूछताछ में यह बातें बताई हैं।
थाने में आरोपी इंस्पेक्टर की दावत
सेक्स रैकेट में आरोपी इंस्पेक्टर विजय वीर सिंह समेत तीनों लोगों की बुधवार की रात मेडिकल थाने की हवालात में कटी। इसकी जानकारी पर इंस्पेक्टर के विभागीय साथी बृहस्पतिवार सुबह थाने पहुंचे। थाने में आरोपी इंस्पेक्टर की पुलिस वालों ने खूब मेहमाननवाजी की। पुलिस लिखा पढ़ी में इस मामले में इंस्पेक्टर को बचाने में लगी है।
कॉलेज में भी फैला नेटवर्क
सेक्स रैकेट चलाने वाले का नेटवर्क कॉलेज तक भी फैला हुआ है। ब्यूटी पार्लर और मसाज पार्लर की ट्रेनिंग और जॉब के लिए कई कॉलेजों में यह लोग प्रचार करते हैं। पार्ट टाइम जॉब दिलाने के बहाने छात्राओं को ब्यूटी पार्लर बुलाते है और फिर प्रलोभन देकर उन्हें इस गलत काम में फंसा देते हैं। इस गिरोह से कई छात्र भी जुड़े हैं। जोकि कॉलेज में मीटिंग तक कराते हैं।
पढ़ें : सेक्स रैकेट चलाता था बीजेपी नेता, पकड़ी गई लड़की ने किया चौंकाने वाला खुलासा
शास्त्रीनगर समेत कई पॉश इलाकों में कुछ लोग अपने घरों में भी सेक्स रैकेट चला रहे है। घर के बाहर ब्यूटी पार्लर का बोर्ड लगाकर उसकी आड़ में यह धंधा कराते हैं। इसकी जानकारी पुलिस को भी होती है। लेकिन शिकायत न मिलने के चलते वह भी इससे किनारा कर लेते हैं। शास्त्रीनगर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ होने के बाद पुलिस ने अब जांच शुरू कर दी है।
व्हाट्स एप पर पांच ग्रुप
पुलिस ने बताया है कि तीनों आरोपियों ने व्हाट्सएप पर पांच ग्रुप बनाए हुए थे। इन आरोपियों के कब्जे से आठ मोबाइल फोन कब्जे में लिए गए। जिनमें काफी संख्या में युवतियों के फोटो मिले। जांच में सामने आया कि इन ग्रुपों से काफी लोग जुड़े हैं। ग्रुप पर सुंदर लड़कियों के फोटो भेजकर बुकिंग की जाती थी। हाई सोसाइटी के लोग भी इस गिरोह से जुड़े हैं। सेक्स रैकेट में पकड़े गए इंस्पेक्टर समेत तीनों लोगों और तीनों युवतियों के मोबाइल फोन की सीडीआर निकलवाई गई हैं। इन मोबाइल फोन की जांच साइबर सेल द्वारा की जा रही है।
साजिश के तहत फंसाया
पुलिस के मुताबिक आरोपी इंस्पेक्टर विजय वीर सिंह ने साजिश के तहत सेक्स रैकेट में फंसाना बताया है। उसका कहना है कि 15 दिन पहले उसने कलक्ट्रेट से सप्लाई इंस्पेक्टर और उसके नौकर को रिश्वत लेते पकड़ा था। उसके चलते साजिश करके शास्त्रीनगर में बुलाया गया। उसके पहुंचते ही पुलिस ने छापा मारा और गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने इसकी जांच कराने की बात कही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/