फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवादार की हत्या पर भड़के हिंदू नेता शव सड़क पर रखकर लगाया जाम, एसओ लाइन हाजिर

Wed, 15 Jul 2020 10:46 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
शव रखकर जाम लगाते हिंदु संगठन के लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मेरठ गांव अब्दुलापुर में सोमवार को एक धार्मिक स्थल के सेवादार की विशेष संप्रदाय के युवक द्वारा भगवा दुपट्टे पर टिप्पणी किए जाने को लेकर मारपीट के बाद हुई मौत के बाद गांव में तनाव व्याप्त है। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


वहीं बुधवार को परिजनों ने सेवादार के शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। विश्व हिंदु परिषद के सदस्यों ने परिजनों के साथ सेवादार के शव को मुख्य मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। एसडीएम सदर व सीओ देहात भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। 

मंदिर के सेवादार कांति प्रसाद की हत्या के मामले में करीब तीन घंटे तक हालात तनावपूर्ण बने रहे। पुलिस लाठीचार्ज की चेतावनी देती रही। इस दौरान एक दरोगा ने लाठी मारकर एक युवक का सिर फोड़ दिया तो भीड़ में आक्रोश फैल गया।
विज्ञापन


एसपी देहात ने किसी तरह मामला संभाला तो कैंट विधायक वहां पहुंच गए और एसओ भावनपुर को तुरंत हटाने की मांग को लेकर सड़क पर ही बैठ गए। विधायक ने एसपी देहात से कहा कि सपा-बसपा के दौर में लाठियां खाईं हैं, अब अपनी सरकार में भी खा लूंगा। एसओ के लाइन हाजिर होने के बाद ही जाम हटाया गया।

यह भी पढ़ें: मारपीट में घायल मंदिर के सेवादार की मौत, भगवा दुपट्टे को लेकर विशेष संप्रदाय के युवक ने की थी टिप्पणी, गिरफ्तार

अब्दुल्लापुर में बुधवार सुबह 7:30 बजे से ही हंगामा शुरू हो गया था। पहले विहिप के प्रांत संगठन मंत्री नागेंद्र समर्थ, महानगर संगठन मंत्री गौरव प्रताप, बजरंग दल के संयोजक बलराज डूंगर और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता पहुंचे। तब तक पोस्टमार्टम के बाद सेवादार का शव भी पहुंच गया था।

Trending Videos
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर नदीम मेवाती, निजाम कुरैशी आदि आरोपियों की गिरफ्तारी, एसओ भावनपुर संजय सिंह को हटाने और पीड़ित परिवार को 25 लाख की आर्थिक सहायता की मांग करते हुए भीड़ ने सेवादार का शव अब्दुल्लापुर चौराहे के पास जाम लगा दिया। शव हटवाने को लेकर हिंदू संगठनों के नेताओं और पुलिस में नोकझोंक चलती रही। एसपी देहात ने कई बार शव उठवाने का प्रयास किया। लेकिन बात नहीं बनी। 

इस बीच कैंट विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल भी करीब 10:30 बजे वहां पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने शिकायत की कि पुलिस दो बार लाठीचार्ज का प्रयास कर चुकी है। जिस पर विधायक भड़क गए। कहा कि इंसाफ के लिए अपनी सरकार में भी लाठी खाएंगे। एसपी देहात ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। लेकिन विधायक धरने पर बैठ गए।

आक्रोश बढ़ता देख एसपी देहात विधायक के पास जमीन पर ही बैठ गए और विधायक की बात एसएसपी से कराई। जिस पर एसएसपी ने एसओ को लाइन हाजिर कर दिया। जिसके बाद धरना खत्म हुआ। विधायक ने कहा कि पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद के लिए मुख्यमंत्री से बात की जाएगी। वहीं, पुलिस ने भी इस मामले की रिपोर्ट शासन को भेज दी है।

ये था पूरा मामला
भावनपुर थाना के अब्दुलापुर निवासी कांति प्रसाद (60) वर्षीय पुत्र रामस्वरूप पेशे से शिव मंदिर की दुकान में बच्चों की खाने-पीने की वस्तु बेचता था। वह शिव मंदिर मे सेवादार के रूप मे भी कार्यरत था। सोमवार को वह बिजली का बिल जमा करने के लिए गंगानगर विद्युत कार्यालय पर पहुंचा था। 

जब वह वापस लौटा तो ग्लोबल सिटी के समीप गांव के ही अनस पुत्र निजाम ने कांति प्रसाद के गले मे पड़े भगवा दुपटटे व माथे पर तिलक को लेकर टिप्पणी कर दी, जिसका विरोध करने पर अनस ने उसके साथ मारपीट करते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया।

जिस पर थाना पुलिस ने घायल को उपचार के लिए मेडिकल मे भेजते हुए तहरीर के आधार पर अनस के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं आाज सुबह वृद्ध सेवादार कांति प्रसाद की उपचार के दौरान मौत हो गई।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें