फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘वाहन चोरों और कबाड़ियों से पुलिस की साठगांठ’, सोतीगंज पर शिकंजा कसने के लिए सीएम को लिखा पत्र  

Wed, 15 Jul 2020 01:19 AM IST
Dimple Sirohi गजेंद्र चौधरी, अमर उजाला, मेरठ

सार


15 जून को नोएडा से चोरी इनोवा की भी सोतीगंज में मिली थी लोकेशन
नोएडा पुलिस बोली, मेरठ में तैनात पुलिसकर्मी बरामद करा सकते हैं गाड़ी
विज्ञापन
सोतीगंज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाहन का कमेला चलाने वालों और मेरठ पुलिस के बीच साठगांठ होने के आरोप लग रहे हैं। इस गठजोड़ को तोड़ने में पुलिस अधिकारी भी फेल साबित हो रहे हैं। दिल्ली के डिप्टी कमिश्नर की चोरी हुई फॉर्च्यूनर में पुलिस की किरकिरी होने का मामला अभी गरमाया हुआ है। ऐसे में एक और अधिकारी के रिश्तेदार की गाड़ी सोतीगंज के कमेले में खपा दी गई। इसमें भी पुलिस की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन


दिल्ली के डिप्टी कमिश्नर की चोरी हुई फॉर्च्यूनर कार को हापुड़ पुलिस ने सोमवार को बरामद किया था। मामले में मेरठ पुलिस के दो सिपाहियों पर आईजी ने जांच बैठाई है। पुलिस के मुताबिक, मेरठ में तैनात दो पुलिसकर्मियों की सोतीगंज के कबाड़ी और वाहन चोरों से सांठगांठ है।

यह जानकारी हापुड़ पुलिस को लगी तो उन्होंने एक सिपाही पर शिकंजा कसा और फॉर्च्यूनर गाड़ी को गुजरात से मंगा लिया। यह खबर मंगलवार को अमर उजाला के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित की गई। उसके बाद नोएडा पुलिस भी एक्टिव हो गई।

विज्ञापन

पता चला कि 15 जून को मेरठ के एक अधिकारी के रिश्तेदार दिलीप दीक्षित निवासी बी 96 सेक्टर 22 नोएडा की इनोवा गाड़ी चोरी हुई थी। गाड़ी में जीपीएस भी लगा था। उसकी आखिरी लोकेशन सोतीगंज में एक कबाड़ी के गोदाम में मिली।

इसकी जानकारी लगते ही नोएडा पुलिस सोतीगंज पहुंची, लेकिन गाड़ी का सुराग नहीं लगा। नोएडा पुलिस का कहना है कि मेरठ में तैनात दो पुलिसकर्मी ही चोरी हुई इनोवा बरामद करा सकते हैं। उनको वाहन चोर और कबाड़ी की सारी जानकारी है।

हैक कर लिया सरकारी तंत्र 
दोनों पुलिसकर्मियों की वाहन चोरों और सोतीगंज के कबाड़ियों अच्छी सेटिंग है। एनसीआर से चोरी होने वाली तकरीबन हर गाड़ी का कनेक्शन सोतीगंज के कबाड़ी से जुड़ता है।

ऐसे में इन दोनों पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध हो जाती है। मानों इन पुलिसकर्मियों ने विभाग को हैक करके रखा है। इनसे बिना संपर्क किए चोरी का वाहन सोतीगंज से बरामद नहीं हो सकता। ऐसा दूसरे जिले के पुलिस अधिकारी भी मानते हैं।

यह भी पढ़ें: मेरठ में सिंचाई विभाग के कर्मचारी की गोली मारकर हत्या, खेत में पड़ी मिली लाश, जांच में जुटे अफसर
विज्ञापन

सोतीगंज के कबाड़ियों पर शिकंजा कसने के लिए सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने कहा कि पूर्व में कार्रवाई के बाद वाहन चोरी का ग्राफ काफी कम हुआ था। अब अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग का नेटवर्क मेरठ और आसपास के जनपदों में भी फैल गया है।

दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान से गायब होने वाले वाहन भी सोतीगंज में कटने के लिए आ रहे हैं। सोतीगंज के कबाड़ियों ने मेरठ, हापुड़, मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों में अपना जाल फैला दिया है। भाजपा सांसद ने मंगलवार को मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखी और मेल भी किया। कहा कि आपके नेतृत्व में पुलिस ने अपराध पर काफी शिकंजा कसा है।

सोतीगंज में भी पुलिस ने कार्रवाई की थी। उसके बाद वाहन चोरी का ग्राफ घटा था। अब फिर से वाहन चोर गैंग सक्रिय हो गए हैं। इन पर सख्त कार्रवाई की जरूरत है। सांसद ने कहा कि इस मामले को वह कई बार संसद में भी उठा चुके हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें