फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे : स्पीड क्रॉस करते ही घर पहुंचेगा चालान, कार के अंदर की गतिविधियां भी कैमरों में होंगी कैद

Sun, 18 Jul 2021 11:06 AM IST
Dimple Sirohi दीपक भारद्वाज, अमर उजाला, मेरठ

सार

कार में बैठे आप क्या कर रहे हैं, आपने सभी यातायात नियमों का पालन किया है या नहीं। इन्हें देखने के लिए हाई रिजुलेशन वाले कैमरों को एक्सप्रेस-वे पर लगाया गया है। नियमों का उल्लंघन करने पर चालान घर भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे - फोटो : Twitter Nitin Gadkari
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के पहले 14 लेन एक्सप्रेस-वे में कई तकनीक पहली बार उपयोग की जा रही हैं। आप किस रफ्तार से एक्सप्रेस-वे पर सफर कर रहे हैं, इसके लिए सेंसर स्पीड मीटर लगाए गए हैं। यदि आपके वाहन की गति 100 किमी प्रतिघंटे से अधिक होती है तो डिस्पले लाल रंग में दिखाई देने लगता है। वहीं चालान सीधे घर पहुंचेगा।

विज्ञापन


दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर डासना से मेरठ तक 150 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इनकी मदद से ही आपकी सभी गतिविधियां शुल्क प्लाजा के कंट्रोल रूम में कैद हो रही हैं। शुल्क प्लाजा शुरू होने के बाद आपकी नंबर प्लेट भी सीसीटीवी कैमरों की सहायता से पकड़ में आ जाएगी।

काशी शुल्क प्लाजा से 10 किमी की दूरी पर दोनों तरफ तीन डिस्पले स्क्रीन लगाकर वाहनों की गति बताई जा रही है। एक्सप्रेस-वे पर कई वाहन 100 से अधिक रफ्तार से भी गुजर रहे हैं। यदि आप कार की गति 100 किमी प्रतिघंटे से अधिक कर देंगे तो आपका चालान कट जाएगा। वहीं, शुल्क प्लाजा पर भी नई तकनीक के जरिए जीपीएस की मदद से शुल्क वसूला जाएगा। ये तकनीक भी पहली बार दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर उपयोग की जाएगी।
विज्ञापन


नियमों का उल्लंघन करते ही कार्रवाई
कार में बैठे आप क्या कर रहे हैं, आपने सभी यातायात नियमों का पालन किया है या नहीं। इन्हें देखने के लिए हाई रिजुलेशन वाले कैमरों को एक्सप्रेसवे पर लगाया गया है। नियमों का उल्लंघन करने पर चालान घर भेज दिया जाएगा। यहां तक कि यदि आप कार चलाते समय किसी नशे आदि का सेवन कर रहे हैं तो कैमरा उसे भी कैद कर लेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें