फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: केंद्रीय विद्यालय में वरिष्ठ छात्रों ने भेंट कीं पुस्तकें

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय पंजाब लाइंस में शनिवार को केंद्रीय विद्यालय संगठन के पुस्तक उपहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। वरिष्ठ विद्यार्थियों ने अपनी उपयोग की हुई पुस्तकें कनिष्ठ छात्रों को उपहार स्वरूप भेंट कीं।
विज्ञापन

प्राचार्य आरके शर्मा ने कहा कि पुस्तकों का दोबारा उपयोग पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे कागज की खपत कम होगी और वृक्षों की कटाई रुकेगी। पुस्तकालयाध्यक्ष एमपीएस गौतम ने बताया कि यह परंपरा आर्थिक रूप से सहायक होने के साथ पर्यावरण के संरक्षण में भी उपयोगी है। इस दौरान विद्यार्थियों को संसाधनों के दोबारा उपयोग के प्रति जागरूक भी किया गया। उप-प्राचार्य नीरज कुमार, सीसीए इंचार्ज निरुपम गुप्ता और सभी शिक्षकों ने सहयोग दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें