मेरठ। विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र भारद्वाज के डिफेंस कॉलोनी स्थित आवास पर शनिवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर जन्मोत्सव समारोह समिति मेरठ के सदस्यों ने उनसे मुलाकात की। समिति के प्रतिनिधियों ने समारोह की तैयारियों को लेकर एमएलसी के साथ काफी देर तक चर्चा की। धर्मेंद्र भारद्वाज ने आश्वस्त किया कि आयोजन को सफल बनाने में उनका पूर्ण सहयोग रहेगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए हर संभव सहयोग प्रदान करेंगे। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष महेंद्र भारती, विनोद जाटव (जाहिदपुर), चैतन्य देव स्वामी, अभिषेक मौर्य, लेखराज सिंह, जगपाल सिंह बौद्ध, हरिकिशन अंबेडकर सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद