फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: 15 लाख दो वरना अंजाम भुगतो! SDM रीतू रानी को मिली जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 28 Jul 2025 04:37 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर

सार

बिजनौर जिले के धामपुर क्षेत्र में तैनात SDM रीतू रानी को एक अज्ञात नंबर से धमकी भरे मैसेज भेजे गए। मैसेज में तंजील हत्याकांड का हवाला देते हुए 15 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
एसडीएम बिजनौर रितु रानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद के धामपुर क्षेत्र में तैनात उप जिलाधिकारी (SDM) रीतू रानी को एक अज्ञात नंबर से जान से मारने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, 24 जुलाई को दोपहर 2:50 बजे SDM रीतू रानी के मोबाइल पर एक धमकी भरा मैसेज आया, जिसमें उनसे 15 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। धमकी देने वाले ने तंजील हत्याकांड का हवाला देते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: चचेरे भाई की लव मैरिज...मई में हुआ ये काम, इस वजह से हुई कपड़े वाले अनुज की हत्या; मेरठ हत्याकांड की कहानी

सिर्फ धमकी ही नहीं, बल्कि एक बारकोड के माध्यम से पेमेंट करने का भी दबाव डाला गया। अज्ञात व्यक्ति ने SDM को डराने के लिए कई संदेश भेजे, जिनके स्क्रीनशॉट रीतू रानी ने तत्काल पुलिस को सौंपते हुए तहरीर दी।

धामपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस तकनीकी टीम के साथ मिलकर मैसेज भेजने वाले अज्ञात नंबर और उसकी लोकेशन का पता लगाने में जुटी है।

SDM रीतू रानी को मिली धमकी को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है और उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पूरा मामला जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें