बिजनौर/धामपुर। जिलेभर में हरियाली तीज पर महिलाओं ने सामूहिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। तीज गीत, नृत्य सहित अन्य प्रतियोगिताएं हुईं। महिलाओं ने एक-दूसरे को झूला झूलाकर तीज की बधाई दी।
बैराज रोड स्थित शक्ति नगर साईं विहार कॉलोनी में सनातन मंदिर के परिसर में शक्तिनगर, अनुपम विहार और शक्ति अपार्टमेंट की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान सदर विधायक सूची मौसम चौधरी का महिलाओं ने माला पहनाकर व बुके देकर स्वागत किया। महिलाओं ने झूला झूलने के साथ-साथ तीज के गीत गाए और नृत्य किया। कनिका अग्रवाल, रीनू गुर्जर, रचना गुर्जर, ऋतु गर्ग, प्रेरणा गुप्ता, शिल्पी वैश्य, आंचल, सोनी, सीमा, निशा, आभा सोलंकी रही। आवास विकास कॉलोनी में वार्ड पांच की सभासद बबीता देवी की ओर से हरियाली तीज कार्यक्रम में महिलाओं ने धूमधाम से पर्व मनाया। सृष्टि शर्मा, अनीता पांडेय, रीता शर्मा, उमा शर्मा, नेहा भारद्वाज, आशा चौधरी, कनक देवी, मीनाक्षी रहीं।
रामबाग कॉलोनी में महिलाओं ने झूला झूला। कार्यक्रम में तीज क्वीन अनीता रघुवंशी चुनी गईं। निशा, ऊषा शर्मा, पुष्पा ठाकुर, इंद्रा रावल, मंजू कौशिक, रचना खन्ना, शैली शर्मा आदि मौजूद रहे। वहीं, आनंद विहार कॉलोनी में महिलाओं ने तीज गीत, नृत्य सहित अन्य गतिविधियों में हिस्सा लेकर खूब मनोरंजन किया।
लोकगीतों के बीच मनाई हरियाली तीज : धामपुर। रविवार को महिलाओं ने तीज देवी की उपासना की। सावन के लोकगीतों के बीच पांव जोड़ी झूला झूला। नगर में धामपुर जंक्शन कॉलोनी, टीचर्स कॉलोनी, दुर्गा विहार कॉलोनी में विभिन्न महिला संगठनों की कार्यकर्ताओं ने पहले तीज पूजन किया। इस मौके पर कई प्रतियोगिता भी आयोजित हुई। विजेता महिलाओं को सम्मानित किया गया। शालिनी देवी, पल्लवी चौहान, प्रभारानी रही।
बिजनौर में हरियाली तीज पर आनंद विहार कालोनी में झूला झूलती महिलाएं। संवाद
बिजनौर में हरियाली तीज पर आनंद विहार कालोनी में झूला झूलती महिलाएं। संवाद