धान की पुरानी प्रजातियों में तेज सुगंध, स्वाद व पोषण से भरपूर हुआ करते थे, जिसमें आयरन व जिंक प्रचुर मात्रा में होता था। धान की देसी किस्में खुद सैकड़ों वर्षों से खुद की प्रतिरोधक शक्ति विकसित करते हुए जलवायु परिवर्तन के विपरीत परिस्थितियों से लड़ते हुए तैयार हुई थीं।
इस कारण इन सभी धान की पुरानी प्रजातियों में बाढ़ और सूखा से लड़ने की क्षमता थी। नई प्रजातियां छह-सात क्विंटल प्रति एकड़ उपज देती हैं। वहीं, धान की पुरानी प्रजातियों कि उपज केवल तीन-चार क्विंटल प्रति एकड़ थी, जो बढ़ती हुई जनसंख्या का पेट भरने के लिए काफी नहीं थी।
यह भी पढ़ें: मेरठ: सड़क पर घरों के सामने बना दिए अवैध स्पीड ब्रेकर, शिक्षक का बेटा बाइक समेत फिसला, हालत गंभीर
धान की 19 प्रजाति हो गईं विलुप्त
कृषि वैज्ञानिक डॉ. आरएस सेंगर व शोध छात्र अभिषेक सिंह ने क्षेत्र भ्रमण और संग्रहण के दौरान किसानों से चर्चा की। इस दौरान कलम, पंसार, गोकुल, नाजिर, कमद, खैरा, कार्तिक, परहा, मोटा कलम, कनियाल जैसी देसी धान की 19 किस्में विलुप्त पाई गई। उन्होंने किसानों से कहा कि जिनके पास इन किस्मों या देसी प्रजातियां के धान उपलब्ध हो, वह उन्हें बीज उपलब्ध कराएंगे तो उनके नाम से बीजों को संरक्षित किया जाएगा।
विलुप्त हो रही प्रजातियों का किसानों के हित में संरक्षण बहुत जरूरी है। इससे नई प्रजाति विकसित करने में सहायता मिलती है।
- डॉ. आरके मित्तल, कुलपति कृषि विवि मोदीपुरम
विलुप्त हो रही प्रजातियों को खोज कर कृषि विवि जीन बैंक में संरक्षित कर रहा है। इससे पुरानी प्रजातियों को दोबारा से बढ़ावा मिलेगा।
- डॉ. टीपी सिंह, निदेशक अनुसंधान कृषि विवि