फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरदार तीरथ सिंह हत्याकांड: आरोपियों की गिरफ्तारी ने होने पर ग्रामीणों में रोष, थाने पर दिया धरना

Wed, 10 Jan 2024 11:29 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

Meerut Murder Case : मेरठ के हस्तिनापुर में हुई सरदार तीरथ सिंह की हत्या के मामले में बड़ी वजह सामने आई है। वहीं, पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है और वह बार-बार यही कह रही है कि अब बच्चों का पालन पोषण कौन करेगा। बुधवार को ग्रामीणों और परिजनों ने थाने पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
धरने पर बैठे ग्रामीण - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के गांव किशनपुर में गुरुद्वारा साहिब में अलाव सेख रहे तीरथ सिंह की शनिवार को गोली मारकर हत्या कर दी थी इस मामले में शासन प्रशासन के अधिकारियों ने 24 घंटे में नाम दर्ज आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था। अभी तक मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने थाने के मुख्य गेट पर धरना शुरू कर दिया।

विज्ञापन


ग्राम प्रधान लतीफपुर दिलदार सिंह ने बताया कि शनिवार को उसके रिश्तेदार तीरथ सिंह की गोली मारकर हत्या की गई थी। परिजनों ने मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी तक अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया था।

पुलिस अधिकारियों के कहने पर 24 घंटे के आश्वासन दिया गया था कि मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा, लेकिन अभी तक हत्या को तीन दिन बीत चुके हैं और आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए हैं। इसे लेकर थाने पर धरना दिया जा रहा है। धरना-प्रदर्शन में सैकड़ों ग्रामीण शामिल हैं।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि जब तक मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती तब तक धरना प्रदर्शन चलता रहेगा। उधर धरना शुरू होते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पुलिस के उच्च अधिकारियों को दी गई है। ग्रामीण थाने के मुख्य गेट पर बैठ गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें